Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा डीएम ने मृतक रंजीत के परिजनों से की मुलाकात:पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन, बच्चों की पढ़ाई-परवरिश में मदद का भरोसा

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बीते 10 अप्रैल को 11 केवीए हाई टेंशन लाइन तार गिरने से मृतक रंजीत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को कई तरह की मदद का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने मृतक रंजीत की पत्नी पूजा तिवारी, उनके भाई बृजलाल तिवारी, चाचा उमाशंकर तिवारी, गौरी शंकर तिवारी और साले बृजेश से उनकी मांगों की जानकारी ली। परिवार ने जिले के एक डिग्री कॉलेज में पूजा तिवारी को स्थायी नौकरी दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रबंधन तंत्र और प्रधानाचार्य से बात कर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने बच्चों की परवरिश के लिए सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने शहर के किसी भी स्कूल में बच्चों की एक से दो साल की फीस तुरंत भुगतान करने का भी आश्वासन दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने परिजनों को यह भी आश्वासन दिया कि उनके मकान के ऊपर से गई विद्युत लाइन को हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जब भी पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन की मदद की आवश्यकता होगी, हर समय उनकी सहायता की जाएगी। मृतक की पत्नी पूजा तिवारी ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही उन पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि पति की मृत्यु के बाद परिवार चलाने वाला कोई नहीं बचा था, ऐसे में प्रशासन की यह मदद उनके परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पीड़ित परिवार के लोगों की एक और मांग है कि जो भी बिजली विभाग के दोषी अधिकारी और कर्मचारी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए डीएम ने कहा कि मेरे द्वारा जांच कराई जा रही है जो भी निकाल कर आएगा कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड- 2 मासूम जिंदा जले, 250 परिवार बेघर:राख में सामान तलाश रहे लोग; रोते हुए महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने झोपड़ियां फूंकीं
    Next Article
    वाराणसी में PWD तोड़ रहा 100 मकान:सड़क को 6 लेन किया जा रहा, सांसद चंद्रशेखर ने CM योगी को लिखा था पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment