Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनव गर्ल्स कॉलेज में संस्कृति-स्वच्छता का संगम:तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में संस्कृति और स्वच्छता का सुंदर संगम देखने को मिला। कुर्सी रोड स्थित अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज में आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह और ऊर्जा साफ नजर आई। कार्यशाला के दौरान कामना बिष्ट और शोभा पटवाल ने छात्राओं को पारंपरिक लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया। सरस्वती वंदना और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के अभ्यास ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। खुशबू गुप्ता, वंशिका अग्रवाल, आंचल यादव, श्रेया, नैन्सी, शिवानी, उमम, प्राची और मधु सहित कई छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छ भारत अभियान' विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता समापन समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिससे छात्राओं का उत्साह और बढ़ा। कार्यक्रम के तहत दो खास प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं की रचनात्मकता खुलकर सामने आई।'स्वच्छ भारत अभियान' विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में उन्नति ने पहला स्थान हासिल किया। आंचल दूसरे, हर्षित पाल तीसरे स्थान पर रहे, जबकि नैन्सी को सांत्वना पुरस्कार मिला। बच्चों ने अपने चित्रों के जरिए स्वच्छता का मजबूत संदेश दिया। प्राची को सांत्वना पुरस्कार दिया गया वहीं 'अपनी संस्कृति – अपनी विरासत'विषय पर आयोजित दूसरी प्रतियोगिता में श्रेयापाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशबू दूसरे, उमम तीसरे स्थान पर रहीं और प्राची को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के जरिए छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं, पौराणिक विरासत और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम ने बच्चों के भीतर संस्कार और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम किया।समापन समारोह में प्रबंधक डॉ. आर.बी. सिंह, प्रधानाचार्या किरण, शिक्षकगण, अभिभावक और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थर्ड जेंडर ने कलाकारों के घर पर किया हमला:देवरिया में रुपयों के लेनदेन विवाद में तीन घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    Next Article
    कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगे 25 लाख:काम न होने पर पीड़ित ने मांगे पैसे तो जान से मारने की भी धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment