Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबरीश श्रीवास्तव को नम आंखों से दी गई विदाई:गोरखपुर में हुई श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने मौन रहकर जताई संवेदना

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के मंत्री रहे स्व. अंबरीश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर देर शाम सभा द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राजेश चंद्रा ने कहा कि अंबरीश श्रीवास्तव का निधन सभा और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल, सौम्य और सेवाभावी स्वभाव सभी के बीच हमेशा याद रखा जाएगा। दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि भाजपा नेता राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. अंबरीश श्रीवास्तव समाज सेवा और समर्पण की मिसाल थे। उनका असमय जाना सभी के लिए गहरा आघात है। वहीं कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। ईश्वर से शांति की प्रार्थना इस मौके पर सभा के पूर्व अध्यक्ष हरिनंदन श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ओ.पी. वर्मा, संयुक्त मंत्री रत्नेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, शैवाल शंकर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, राखी वर्मा, निधि श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। सभा के अंत में स्व. अंबरीश श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में AISA का विरोध प्रदर्शन:विश्वविद्यालय प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, प्रदर्शनकारी बोले- अनुमति के बाद भी नहीं होने दिया कार्यक्रम
    Next Article
    गोरखपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का गठन:नन्हे कंधों पर आई जिम्मेदारी, रंगारंग कार्यक्रमों के बीच ली पद की शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment