Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को लेकर विवाद के बाद रेस्टोरेंट में बमबाजी:प्रयागराज में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी, स्कूटीसवार तीन बदमाश गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस का धोबीघाट इलाका शनिवार सुबह उस वक्त दहल उठा, जब स्कूटी सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रेस्टोरेंट पर बमबाजी कर सनसनी फैला दी। ब्वॉयज हाईस्कूल के सामने स्थित रेस्टोरेंट में हुई इस घटना से अफरातफरी फैल गई। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पहले झगड़ा किया, फिर वापस आकर चलाए बम घटना बीएचएस के सामने 9280 रेस्टोरेंट में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह 11 बजे के करीब तीन युवक स्कूटी से पहुंचे और एक लड़की को लेकर वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों से उलझ गए। कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ा कि उनमें गालीगलौज होने लगी। कुछ देर बाद फिर वापस आए रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने बीचबचाव किया तो तीनों चले गए। कुछ ही देर बाद फिर वापस आए और रेस्टोरेंट पर बम चलाकर भाग निकले। बम फटते ही जोरदार धमाका हुआ और वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कर्मचारियों व ग्राहकों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस हरकत में आई और फिर कुछ ही घंटों बाद बमबाजी में शामिल तीनों युवकों को दबोच लिया। स्कूटी भी बरामद की गई पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ गोलू ठाकुर, मानस यादव उर्फ तुषार यादव और आर्यन चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक खुर्शीद की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वॉर रूम: US-ईरान बातचीत से निकलेगा शांति संदेश या जलते रहेंगे खाड़ी देश?
    Next Article
    छत से फेंककर हत्या के आरोपित की जमानत खारिज:नोएडा का मामला, सीसीटीवी सामने आया तो कोर्ट ने राहत नहीं दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment