Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ABVP ने रायबरेली में छात्र आत्महत्याओं की जांच मांगी:डीएण को ज्ञापन सौंपकर कारणों का पता लगाने का अनुरोध किया

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में छात्र आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा है। परिषद ने 11 मार्च 2026 को लिखे इस पत्र में छात्र आत्महत्याओं की गहन जांच और उनके कारणों का पता लगाने की मांग की है। ABVP ने अपने पत्र में कहा है कि जागरूकता और आत्मबल की कमी के कारण कई मेधावी छात्र-छात्राएं आत्महत्या कर चुके हैं। संगठन ने इन मामलों की सूक्ष्म जांच, जांच रिपोर्ट को परिजनों को अवगत कराने और सार्वजनिक करने की अनिवार्यता पर जोर दिया है। साथ ही, परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं में आत्महत्या जैसे अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की है। पत्र में एक विशिष्ट घटना का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें 5 मार्च 2026 को एसजेएस कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ABVP ने राम तिवारी की मृत्यु के कारणों की जांच को अनिवार्य बताया है। ABVP ने जिलाधिकारी से यह पता लगाने का अनुरोध किया है कि पढ़ाई का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, किसी प्रकार का डर या ब्लैकमेल जैसे कौन से कारण थे, जिनके चलते एसजेएस कॉलेज के मेधावी और मिलनसार छात्र राम तिवारी को अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसा निर्णय लेना पड़ा। परिषद ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे राम तिवारी की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कराने हेतु सक्षम अधिकारी को निर्देश दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, फिर कैसे जंग लड़ रहा:7 टुकड़ों में ताकत बांट रखी; हर पद के लिए 4 उत्तराधिकारी पहले से तय
    Next Article
    उन्नाव में किसान का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, खेत की रखवाली करने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment