Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकाया रुपये के लिए हुई थी टैक्सी चालक की हत्या:हिसाब करने के लिए बुलाया फिर 2 गोली मारी, पहले भी 2 बार की थी कोशिश

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में टैक्सी चालक आशिक अली हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सपा नेता सद्दाम हुसैन को चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी सद्दाम हुसैन पर पहले से ही हत्या और धोखाधड़ी सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। भाई की तहरीर पर अज्ञाप पर हुआ था केस एसपी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर निवासी आशिक अली का शव सोमवार देर रात चौखड़ा जंगल में गोली लगी हालत में मिला था। मृतक के भाई समीर और चाचा को मोबाइल फोन पर घटना की सूचना मिली थी। समीर अपने पड़ोसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस ने मृतक के भाई समीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया था। खुद को सपा का कार्यकर्ता बताता था जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सद्दाम हुसैन खुद को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बताता है। उसने वारदात से पहले अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ दिया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। पुलिस के मुताबिक, सद्दाम ने आशिक अली को जमीन के बकाया रुपये देने के बहाने अपने घर बुलाया था। सुनसान इलाका देख मारी गोली इसके बाद आरोपी सद्दाम ने आशिक अली को चौखड़ा गांव की ओर चलने के लिए कहा। सुनसान इलाके में पहुंचने पर सद्दाम ने पीछे से आशिक अली के सिर में दो गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का मोबाइल सई नदी में फेंका था हत्या के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन जिरियामऊ पुल से सई नदी में फेंक दिया और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को झाड़ियों में छिपाकर ईंटों से ढक दिया। वारदात के समय उसका साथी संदीप गुप्ता, निवासी बादशाहपुर, जौनपुर, मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे आ रहा था। दोनों आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पहले भी दो बार कर चुका था कोशिश पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले भी दो बार हत्या की कोशिश कर चुका था लेकिन सफल नहीं हो पाया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिसे इच्छामृत्यु मिली, उसके पिता बोले- मजबूरी में फैसला लिया:बेटे को अब भगवान में गोद में छोड़ रहे; शान से पार्थिव शरीर ले जाएंगे
    Next Article
    होली के 10 दिन बाद भी सड़कों पर धूल:नगर निगम ने नहीं हटाई होलिका दहन की राख, लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment