Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AC Cleaning में न करें ये बड़ी Mistake, महंगा Repair कराएगा हजारों का नुकसान

    12 hours ago

    2

    0

    गर्मिंयों में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इस दौरान एसी का इस्तेमाल खूब हो रहा है। ऐसे में कई लोग घर पर ही एसी की सफाई करते हैं। यदि आप बिना किसी सही जानकारी के एसी सफाई करते हैं, तो एसी के सबसे महंगे पार्ट्स जैसे कि कंप्रेसर और पीसीबी को पल भर में फूंक सकती है। इसलिए एसी की सफाई करने से पहले जान लें सबसे बड़ी गलती।एसी साफ करते समय सबसे बड़ी गलती? - अक्सर कई लोगआउटडोर यूनिट को साफ करने के लिए प्रेशर वॉशर या हाई प्रेशर वॉटर जेट यूज करते हैं, लेकिन यह तरीका गलता है। ऐसा करने से कॉइल्स के पतले एल्युमीनियम फिन्स मुड़ या चपटे हो सकते हैं। - फिन्स खराब होने पर हीट एक्सचेंज प्रभावित हो सकती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। लंबे समय में यह महंगे रिपेयर की वजह भी बन सकता है।इनडोर यूनिट पर सीधे पानी डालना पड़ सकता है भारीआपको बता दें कि, इनडोर यूनिट के अंदर पीसीबी, फैन मोटर और इलेक्ट्रिकल वायरिंग मौजूद होती है। जो कि सफाई के दौरान सीधे पानी डाल दिया जाए, तो शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप इन हिस्सों की सफाई करने के लिए कोई ड्राई ब्रश, वैक्यूम क्लीनर या खास एसी फोम का यूज कर सकते हैं।गलत केमिकल से कॉइल सको हो सकता है नुकसानअक्सर लोग एसी की कॉइल साफ करने के लिए ब्लीच, तेजाब, कड़े रसायन या सामान्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता। ये पदार्थ कॉइल की परत को क्षति पहुंचा सकते हैं, जिससे उसकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, कॉइल की सफाई के लिए विशेष रूप से बने एसी कॉइल क्लीनर फोम या हल्के साबुन के घोल का ही यूज करना अधिक सुरक्षित और प्रभावी रहता है। गंदा या गलत तरीके से लगाया गया फिल्टर भी बनता है समस्याएसी फिल्टर सबसे जरुरी माना जाता है। यदि फिल्टर गंदा हो या उसे सही तरीके से फिट न किया गया हो,  तो एयरफ्लो रुक जाती है। जिससे कॉइल पर बर्फ जमने लगती है और कंप्रेसर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसका नतीजा यह निकलता है कि बिजली की खपत बढ़ जाती हैं।सफाई से पहले बिजली बंद करना क्यों जरूरी है?जब आप एसी की सफाई करें, तो सबसे पहले जरुरी है कि मुख्य स्विच बंद करना और पावर सप्लाई डिस्कनेक्ट करना बहुत ही जरुरी है। बिजली चालू रहते हुए सफाई करने से करंट लगने या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के खराब होने का खतरा रहता है। यह एक छोटी लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण सावधानी होती है। एसी के आउटडोर यूनिट के आसपास सफाई करना बेहद जरुरी हैअक्सर लोग आउटडोर यूनिट को पूरी तरह ढक देते हैं या उसके आसपास झाड़ियां और धूल जमा होने देते हैं। इससे गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती और कूलिंग प्रभावित होती है। आउटडोर यूनिट के आसपास पर्याप्त जगह और साफ-सफाई बनाना बेहद जरुरी है। घर पर AC साफ करने का सुरक्षित तरीका क्या है?फिल्टर की पाबंदी- इसके लिए आप हर 15 से 30 दिनों में इनडोर यूनिट का फिल्टर निकालें। इसे नॉर्मल पानी से धोएं, अच्छी तरह सुखाएं और फिर वापस लगाएं। सॉफ्ट टच क्लीनिंग- आउटडोर यूनिट की ऊपरी धूल को सूखे कपड़े या सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें। - फोम क्लीनर- इनडोर कॉइल्स के लिए बाजार में मिलने वाले खास एसी फोम क्लीनर का इस्तेमाल करें। इसको स्प्रे करके 10-15 मिनट छोड़ दें और बाद में बेहद सावधानी से हल्के पानी से साफ करें, जिससे पानी पीसीबी तक न जाए।सेल्फ-क्लीन मोड- यदि आप एसी के रिमोट में सेल्फ क्लीन या आई-क्लीन का बटन है, तो उसका इस्तेमाल करें। इस तकनीक से खुद ही इनडोर यूनिट की नमी और गंदगी को सुखा देती हैं। प्रोफेशनल सर्विस जरुर कराएंघर पर तो आप एसी की सफाई करते हैं, लेकिन साल 1 या  2  बार प्रोफेशनल सर्विस जरुर करवाएं। ऐसा करने से मशीन की उम्र बढ़ती है, कूलिंग बेहतर रहती है और अचानक आने वाले बड़े खर्च से बचा जा सकता है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल में Burner Phone का इस्तेमाल, Pentagon को शक- दोस्त ही कर रहा अमेरिकी Officials की जासूसी
    Next Article
    संघर्ष, त्याग, अनुशासन...वैभव सूर्यवंशी को यूं ही नहीं मिली टीम इंडिया में एंट्री, पिता ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी, बोले- बड़ा डांट खाया है वो

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment