Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अचानक भारत के गुण गाने लगा ईरान, पाकिस्तान सदमें में चला गया

    1 hour from now

    2

    0

    इस्लामाबाद की बंद कमरों वाली बातचीत टूटी और दुनिया की सांसे अटक गई। जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हुई हर किसी को लगा कि अब वेस्ट एशिया में बारूद फटेगा। लेकिन ठीक उसी वक्त ईरान ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींच लिया है। ईरान ने साफ कह दिया कि अगर दुनिया में कहीं शांति की चाबी है तो वह भारत के पास है। हैरानी की बात देखिए। एक तरफ महाशक्तियां युद्ध के मुहाने पर खड़ी हैं और दूसरी तरफ ईरान के राजदूत सैयद रजा मोसेब मोतलाद मुंबई में बैठकर भारत की तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं। इसे भी पढ़ें: US-Iran War Updates: ईरान युद्ध में चीन की चालबाजी, रणनीति के तहत संघर्ष से दूर बीजिंग, पाकिस्तान को बनाया है मोहराईरान ने अमेरिका पर तंज कसते हुए उसे तनाव की सबसे बड़ी वजह बताया। लेकिन साथ ही भारत, रूस और चीन को वो त्रिमूर्ति करार दिया जो तीसरे विश्व युद्ध को रोक सकती है। ईरान ने भारत को सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक जिम्मेदार वैश्विक ताकत बताया है। अब सवाल उठता है कि क्या भारत सिर्फ तमाशबीन नहीं बल्कि इस खेल का सबसे बड़ा और निर्णायक खिलाड़ी बन चुका है। दरअसल जब अमेरिका और ईरान की बातचीत फेल हुई, तो ईरान ने खुलेआम कह दिया कि भारत ने अपने हितों को जोखिम में डालकर भी स्थिरता का साथ दिया है। भारत ने ना तो अमेरिकी हमलों का अंधा समर्थन किया और ना ही युद्ध की आग में घी डाला। इसे भी पढ़ें: Iran War का China की Economy पर असर, Export धीमा, Import ने तोड़ा नवंबर 2021 का रिकॉर्डभारत की इसी न्यूट्रल पॉलिसी और संतुलित व्यवहार का नतीजा है कि आज ईरान जैसा देश भी भारत के सामने उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। मजे की बात तो यह है कि ईरान ने सिर्फ जुबानी जमा खर्च नहीं किया बल्कि उसने भारत के जहाजों को होरमुज स्टेट से सुरक्षित निकलने देकर यह साबित कर दिया कि वह भारत की कितनी इज्जत करता है। एक तरफ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिस्कियन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन फोन पर कूटनीतिक समाधान की खिचड़ी पका रहे हैं तो दूसरी तरफ पूरी दुनिया की नजरें दिल्ली पर टिकी है। सवाल यह है कि क्या भारत आगे बढ़कर शांति का सबसे बड़ा चेहरा बनेगा या फिर रूस और चीन के साथ मिलकर अमेरिका को युद्ध के मैदान से पीछे हटने पर मजबूर कर देगा। कूटनीति की बिसात बिछ चुकी है और ईरान ने अपना मोहरा चल दिया है। अब देखना यह होगा कि भारत का अगला कदम क्या होगा क्योंकि ईरान ने तो साफ कर दिया है कि दुनिया को जंग से बचाना है तो भारत को आगे आना ही होगा। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Noida Protest LIVE Updates: एक साथ 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए, हिंसा पर पुलिस का बयान
    Next Article
    365 दिन में 100 ब्रह्मोस मिसाइल, भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment