Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीद दमकल कर्मियों को नमन:रामपुर में कार्यक्रम, फायर रैली से अग्नि सुरक्षा का संदेश

    4 hours ago

    3

    0

    रामपुर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस कंट्रोल रूम के निकट स्थित अग्निशमन केंद्र पर आयोजित किया गया। यह दिवस 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह के विक्टोरिया डॉक पर हुए एसएस फोर्ट स्ट्राइकिन जहाज अग्निकांड की याद में मनाया जाता है। उस भीषण आग में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री होने के कारण सैकड़ों लोगों की जान गई थी, और आग बुझाने के दौरान 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इन्हीं शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष रामपुर में यह दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम अग्निशमन केंद्र सिविल लाइंस, पुलिस कंट्रोल रूम के निकट आयोजित हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ" रखी गई है। इसका उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। जनपद के हजरतपुर, बिलासपुर, मिलक, टांडा, स्वार और शाहबाद स्थित अग्निशमन केंद्रों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पिन फ्लैग लगाए गए। इसके अतिरिक्त, जनपद मुख्यालय और तहसील स्तर पर अग्निशमन विभाग द्वारा फायर रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने फायर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सतर्क रहने की अपील की। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी सबसे प्रभावी उपाय हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक बोले- पत्थर पूजने से अच्छा मोदी-योगी को पूजो:उनमें कुछ देने की क्षमता है, बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बना रहे
    Next Article
    देवरिया में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण:देवरिया के वार्ड 10 सरोजनी नगर में कई परियोजनाएं शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment