Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अचानक हरदाई पहुंचे आईजी किरण एस:9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति परखी, दो थानों का किया निरीक्षण

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) किरण एस ने शुक्रवार शाम हरदोई का अचानक दौरा किया। उन्होंने शहर कोतवाली और टड़ियावां थाने में 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद वह सीतापुर के लिए रवाना हो गए। यह 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट पुलिस की जिम्मेदारियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। पहले चरण में इसे सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और अमेठी जिलों में लागू किया गया है। प्रत्येक जिले की शहर कोतवाली और एक ग्रामीण थाने को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक किरण एस ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रोजेक्ट के सभी विषयों का गहनता से अध्ययन करने और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने टड़ियावां थाने का भी दौरा कर प्रोजेक्ट की स्थिति का जायजा लिया। 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट नौ प्रमुख बिंदुओं पर आधारित है। इनमें ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, मीडिया एंड पब्लिक कम्युनिकेशन, साइबर पुलिसिंग, क्राइम मॉनिटरिंग, कोर्ट रिलेटेड ड्यूटीज, जीरो फेटालिटी डिस्ट्रिक्ट/ट्रैफिक, कंप्लेंट्स एंड पब्लिक ग्रीवांसेज, मिशन शक्ति/ वूमेन एंड चाइल्ड सेफ्टी और बीट एंड फील्ड ड्यूटीज शामिल हैं। वर्तमान में पुलिस सीसीटीएनएस और आईसीजेएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कार्य कर रही है। 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट के पूरी तरह से लागू होने के बाद पुलिस को ऑनलाइन माध्यम से काम करने में और अधिक आसानी होगी, जिससे कार्यप्रणाली में दक्षता आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नए हॉल और 48 चैंबर्स का उद्घाटन:बार एसोसिएशन में पहुंचे न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, किया लोकार्पण, जिला जज भी रहे मौजूद
    Next Article
    बागपत में बाल श्रम, भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान:पुलिस ने लोगों को जागरूक किया, कानूनों की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment