Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अछल्दा के खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल:कानपुर स्टेट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन, मुख्य अतिथि बोले- मार्शल आर्ट सीखना बहुत जरूरी

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया के अछल्दा की एस एस कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि से अकादमी और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यह प्रतियोगिता 9 और 10 मई को कानपुर के इंद्रधनुष एकेडमी स्कूल में ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, मैनपुरी, आजमगढ़, अमेठी और औरैया सहित विभिन्न जिलों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम कोच श्रीवत्स दीक्षित और संध्या दीक्षित ने बताया कि अभिषेक, शुभी पोरवाल और अनुभव सेंगर ने स्वर्ण पदक हासिल किए। रिशू, परी गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, सत्यम सिंह और देव वर्धन ने रजत पदक जीते, जबकि अनुप्रीत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इन युवा खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश कुमार, अपर निदेशक (डीआरडीओ) ने किया। उन्होंने प्रशिक्षकों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलो इंडिया' के सपनों को साकार करने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि वर्तमान समय में मार्शल आर्ट सीखना बहुत महत्वपूर्ण है। बढ़ती तकनीक के कारण बच्चे शारीरिक गतिविधियों से दूर हो रहे हैं, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। मार्शल आर्ट शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ आत्मरक्षा भी सिखाता है, जो आज के समय में बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ड्रैगन मार्शल आर्ट एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। टीम कोच श्रीवत्स दीक्षित और संध्या दीक्षित को उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए ट्रॉफी और शील्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. लीला प्रसाद (पूर्व सीएमओ), श्री शंकर लाल (पूर्व ओईएफ अधिकारी) और श्री आर सी कैथल (पूर्व एडीजीपी) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 साल पुराने नीम के पेड़ काटने पर पुलिस कार्रवाई:उन्नाव में ग्राम प्रधान की शिकायत पर FIR, आरोपियों की तलाश
    Next Article
    कानपुर में रेप पीड़ित छात्रा बोली- मुझे जान का खतरा:VIDEO जारी करके कहा- आरोपी कॉन्स्टेबल जमानत पर छूटा, वह बहुत प्रभावशाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment