Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली उपभोक्ताओं को फिर जमा करनी होगी सिक्योरिटी मनी:बिल में जुड़कर आएगी राशि, बुलंदशहर में एक लाख उपभोक्ता होंगे प्रभावित

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बिजली उपभोक्ताओं को अब दोबारा सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली में बदलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिले के लगभग एक लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल में यह राशि चार समान किश्तों में जोड़कर भेजी जाएगी। मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के दौरान उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी मनी को उनके बिल में समायोजित कर दिया गया था। पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर नियमानुसार दोबारा सिक्योरिटी धनराशि जमा कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 200 रुपये प्रति किलोवाट और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए यह राशि 2000 रुपये प्रति किलोवाट निर्धारित की गई है। मुख्य अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं पर एकमुश्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए सिक्योरिटी मनी को चार बराबर किश्तों में बिजली बिल के साथ जोड़ा जाएगा। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को मोबाइल और फिजिकल बिल के माध्यम से दी जाएगी। बिजली विभाग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से बिलिंग प्रणाली अधिक पारदर्शी होगी और उपभोक्ताओं को नियमित बिल भुगतान की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अतिरिक्त धनराशि जुड़ने से कई उपभोक्ताओं में चिंता भी देखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में ग्राम पंचायतों के करोड़ों के घोटाले की जांच:13 दिन बाद भी नहीं हुई, 6 पंचायतों में फर्जी भुगतान और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
    Next Article
    जिला अस्पताल में घंटों लाइन में लगे रहे मरीज:दवा काउंटर बंद रहा, जनगणना ट्रेनिंग में गए थे फार्मासिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment