Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अडगांव और कन्नौज ने जीते अपने-अपने मैच:कुशीनगर में ओपन स्टेट हॉकी प्रतियोगिता हुई

    3 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अडगांव और कन्नौज की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता में कई मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 मार्च 2026 को हुआ था। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा और जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यह आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिला खेल कार्यालय, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहले मैच में तरवा ने हरदोई को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में अडगांव ने स्टेडियम प्रयागराज को 3-0 से पराजित किया। दिन के तीसरे मैच में स्टेडियम प्रयागराज ने एकेडमी प्रयागराज को 5-0 से हराया। चौथे मैच में अडगांव ने एकेडमी प्रयागराज को 2-1 से मात दी। दिन के अंतिम और पांचवें मुकाबले में कन्नौज ने हरदोई को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। मैचों में परवेज अख्तर, वृजेश यादव, बिट्टू पासवान, अनुराग यादव, अमित कुमार, शशिकांत चौहान, मंगेशचंद, मेराज अहमद और वात्सल्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ, कुशीनगर के सचिव पीयूष पांडेय, राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, दुर्गावती और ममता भारती सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वायुसेना की जांबाजी के किस्से बताए:ट्रैक पर छात्रों ने दौड़ाईं खुद की बनी कारें, एयर मार्शल ने बताया 'ऑपरेशन सिंदूर' की बातें
    Next Article
    वाराणसी के 29 केंद्रों पर होगी APO की परीक्षा:जनपद में 13105 परीक्षार्थी होंगे शामिल, आइरिस स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment