Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Adiala Jail में Imran Khan और बुशरा बीबी से मिले वकील सलमान सफदर

    3 hours ago

    1

    0

    इस्लामाबाद, तीन नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के वकील ने कई महीनों के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे (इमरान खान) और उनकी पत्नी बुशरा बीबी से मुलाकात की तथा उनके मामलों से जुड़े कानूनी मुद्दों पर चर्चा की। खान (74) अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद हैं जबकि उनकी पत्नी बुशरा को 17 जनवरी 2025 को एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें दंपति को सजा सुनायी गई है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वकील सलमान सफदर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अदियाला जेल में खान और बुशरा बीबी से मुलाकात की।इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने खान को परिवार के सदस्यों, वकीलों और अन्य सहयोगियों से सप्ताह में दो बार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मुलाकात करने की अनुमति दी है। हालांकि, अदालत के कई निर्देशों के बावजूद हाल के महीनों में खान की अपने परिवार और पार्टी नेताओं से मुलाकात काफी हद तक सीमित रही है। सफदर ने एक्स पर बताया कि उन्होंने इमरान खान से सात महीने और बुशरा बीबी से 11 महीने बाद मुलाकात की।उन्होंने कहा कि यह मुलाकात 40 मिनट तक चली, जो सभी मामलों और कानूनी मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं थी। सफदर ने कहा कि दोनों ने उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति और जेल में रहने की परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी तथा कुछ कानूनी मामलों और मुकदमों के संबंध में नए निर्देश दिए। डॉन अखबार के अनुसार, पीटीआई के केंद्रीय सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने कहा कि यह मुलाकात इमरान खान से मिलने की व्यवस्था के लिए अदालतों में दायर की गई कई याचिकाओं के सिलसिले में हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    H-1B वीजा और इमीग्रेशन पॉलिसी से परेशान भारतीय वोटर्स Trump को सिखाएंगे सबक! महंगी पड़ेगी नाराजगी
    Next Article
    अमेरिका में वोटिंग डे, मिड टर्म चुनाव में बड़ा उलटफेर! ट्रंप का क्या होगा?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment