Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Admiral Krishna Swaminathan बने नए नौसेना प्रमुख, कहा- चुनौतियों के बीच नौसेना को तैयार रखना प्राथमिकता

    6 hours ago

    1

    0

    एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने रविवार को देश के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। कमान संभालते ही उन्होंने साफ किया कि सुरक्षा के इस चुनौतीपूर्ण माहौल में नौसेना को पूरी तरह से तैयार रखना और नई तकनीक को अपनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और इसे अपने करियर का सबसे बड़ा सम्मान बताया।सुरक्षा का माहौल बेहद चुनौतीपूर्णमीडिया से बात करते हुए नए नौसेना प्रमुख ने कहा, "मैं आज बहुत ही जिम्मेदारी, गर्व और आभार की भावना के साथ यह कमान संभाल रहा हूं। भारतीय नौसेना देश के हितों की रक्षा के लिए हर जगह पूरी तरह अलर्ट है। आज के समय में हमारे आसपास की सुरक्षा का माहौल लगातार चुनौतीपूर्ण, जटिल और अनिश्चित बना हुआ है, ऐसे में हमारी सक्रियता बहुत जरूरी है।"आधुनिकीकरण और तैयारी पर पूरा जोरसमुद्री खतरों से निपटने के अपने प्लान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक और सुरक्षा हितों की रक्षा करना सबसे ऊपर है। एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा, "मेरा सबसे बड़ा काम यह पक्का करना होगा कि भारतीय नौसेना युद्ध और ऑपरेशन के लिए हमेशा उच्चतम स्तर पर तैयार रहे। नौसेना अपनी ताकत बढ़ाने और आधुनिक बनने की राह पर आगे बढ़ रही है। मेरा प्रयास होगा कि मैं इस रफ्तार को बनाए रखूं और नई तकनीकों को जल्द से जल्द नौसेना में शामिल करूं।" #WATCH | Delhi: Chief of Naval Staff, Admiral Krishna Swaminathan, says, "... The Indian Navy is deeply committed to jointness, Atmanirbharata, and indigenisation, and that will also be one of my key result areas. I’m extremely grateful to have this opportunity to work with the… pic.twitter.com/eXpgSDWyUU— ANI (@ANI) May 31, 2026 इसे भी पढ़ें: General NS Raja Subramani ने संभाला नए CDS का कार्यभार, सेना को आधुनिक बनाने पर जोरआत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण मुख्य लक्ष्यनौसेना प्रमुख ने साफ किया कि देश में बने हथियारों और उपकरणों को बढ़ावा देना उनके कार्यकाल का मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने आगे कहा, "भारतीय नौसेना जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। इस दिशा में हम तेजी से काम करेंगे।"निवर्तमान प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी का जताया आभारएडमिरल स्वामीनाथन ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की शानदार सेवाओं के लिए पूरी नौसेना की तरफ से उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एडमिरल त्रिपाठी ने बहुत सफलतापूर्वक हमारा नेतृत्व किया है। नए प्रमुख ने भरोसा दिलाया कि वे अपने जीवन का हर दिन नौसेना को और बेहतर, मजबूत और असरदार बनाने में लगा देंगे। इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने Mamata Banerjee को किया फोन, Abhishek Banerjee पर हमले को बताया लोकतंत्र पर चोटसंकट के समय हमेशा आगे रही नौसेनाकमान सौंपने के बाद पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने संतोष जताते हुए कहा कि संकट के समय नौसेना ने हमेशा अपनी ताकत साबित की है। उन्होंने कहा, "जब भी देश को जरूरत पड़ी, नौसेना ने अपना फर्ज निभाया। पश्चिम एशिया के संकट के बीच 'ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा' इसका बड़ा उदाहरण है। हमने साबित किया है कि हम भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए किसी भी समय और कहीं भी तैयार हैं।" उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि एडमिरल स्वामीनाथन के नेतृत्व में भारतीय नौसेना नई ऊंचाइयों को छुएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सादगी से होगा DK Shivakumar का शपथ ग्रहण समारोह, महंगाई के चलते Congress ने भव्य आयोजन किया रद्द
    Next Article
    General NS Raja Subramani ने संभाला नए CDS का कार्यभार, सेना को आधुनिक बनाने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment