Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दस्तावेजों पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल:सुल्तानपुर में LIU जांच में हुआ खुलासा, दरोगा ने दर्ज कराई थी FIR

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। गहन जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पासपोर्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कुड़वार पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम निरसहिया निवासी मोतीलाल पुत्र रिखीराम के रूप में हुई है। मोतीलाल ने अलग-अलग समय पर अपनी पहचान, जन्मतिथि और माता-पिता के नाम में हेरफेर करके दो पासपोर्ट बनवाए थे। उत्तर प्रदेश अभिसूचना मुख्यालय द्वारा कराई गई जांच में इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद, एसपी सुल्तानपुर के आदेश पर कुड़वार थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार, मोतीलाल ने पहला पासपोर्ट वर्ष 2014-2015 में फाइल नंबर LK3068235745414 के तहत आवेदन कर बनवाया था। इस आवेदन में उसने निर्वाचन कार्ड और शपथ पत्र प्रस्तुत किए थे। इसमें उसकी जन्मतिथि 01.02.1982, पिता का नाम रिखीराम, माता का नाम सुभद्रा देवी और पत्नी का नाम करमैता देवी दर्ज था। इस पासपोर्ट (नंबर M5921630) की वैधता 30.01.2015 से 29.01.2025 तक थी। दूसरा पासपोर्ट उसने वर्ष 2024 में फाइल नंबर LK3060093171424 के तहत आवेदन कर प्राप्त किया। इस बार उसने पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि 01.03.1990, पिता का नाम रिखीराम निषाद, माता का नाम सुभ्रा और पत्नी का नाम करमैता देवी अंकित था। इस पासपोर्ट (नंबर C3221306) की वैधता 25.09.2024 से 24.09.2034 तक है। दोनों पासपोर्ट आवेदनों के मिलान से पता चला कि मोतीलाल ने दूसरे पासपोर्ट में अपनी जन्मतिथि को 8 साल कम कर दिया था। इसके अतिरिक्त, उसने माता-पिता के नामों में भी भिन्नता की थी। दस्तावेजों में हेरफेर पाए जाने के बाद, स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक बाबू दयाल ने कुड़वार थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोतीलाल के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई:कासगंज में शोभायात्रा निकली, समाज ने एकता का संदेश दिया
    Next Article
    पुस्तक ‘द वायरल ओनर’ को मिला संतों का आशीर्वाद:संतों ने सराहा मेरठ के युवा लेखक आशीष सिंह रुद्रा का अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment