Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफसर के बेटे ने बुलडोजर से तोड़ी पड़ोसी की दुकान:झांसी में 70 नकाबपोश युवकों को लेकर आया, सीसीटीवी के तार काटे, फिर तोड़फोड़ की

    18 hours ago

    2

    0

    झांसी में रिटायर अफसर के बेटे ने बुलडोजर चलाकर पड़ोसी की दुकान (गुमटी) तोड़ दी। वो 70 नकाबपोश युवकों के साथ रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आया। पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और फिर दुकान मालिक के घर के बाहर ताले लगा दिए। इसके बाद बुलडोजर से दुकान को तहस-नहस कर दिया। दुकान मालिक बाउंड्री फांदकर बाहर आया। रोकने पर भी आरोपी नहीं रुके और धमकाने लगे। दुकान तोड़ने के बाद बाउंड्री बनाई और फिर धमकाते हुए चले गए। पीड़ित दुकानदार को 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिटायर अफसर के बेटे समेत 70 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड का है। पहले ये तस्वीरें देखिए रात 11 बजे बंद की थी दुकान सीपी मिशन कम्पाउंड निवासी जेम्स थॉमस (49) ने बताया- मेरे घर के सामने मेरी लकी प्रोविजन स्टोर के नाम से लगभग 20 साल पुरानी दुकान (गुमटी) है। इससे परिवार का भरण-पोषण होता है। मेरे पड़ोस में ही निबंधन विभाग से रिटायर्ड प्रदीप सिरोठिया के बेटे मणि सिरोठिया (40) का मकान है। वो अपने घर में रेस्टोरेंट चलाता है। उससे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात लगभग 11 बजे दुकान बंद करके घर चला गया और खाना खाकर परिवार के साथ सो गया। तड़के लगभग 3:30 बजे मणि सिरोठिया 70 नकाबपोश युवकों के साथ बुलडोजर लेकर आया। पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटे। फिर घर के दोनों गेट की कुंडी बंद करके ताले और सरिया लगा दिए। इसके बाद बुलडोजर से मेरी गुमटी को तोड़ दिया। ताला बंद होने के कारण बाहर नहीं आ पाए जेम्स थॉमस ने बताया- शोर शराबा सुनकर नींद खुल गई। बरामदा में आए तो दुकान को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा था। बाहर से ताले लगे थे, इसलिए घर के बाहर नहीं निकल पाए। किसी तरह बाउंड्री फांदकर घर के बाहर आए। तब आरोपी मणि सिरोठिया धमकाने लगा। उसने गाली गलौज करते हुए जान से डालने की धमकी दी। नकाब पहनकर आए थे नकाबपोश युवकों को देख हम लोग डर गए। मेरे और परिवार के सामने ही आरोपी दुकान को तोड़ते रहे। इसके बाद अस्थाई बाउंड्री बना ली। फोन करने पर डायल 100 पुलिस आ गई। तब आरोपी धमकाते हुए भाग गए। लेकिन तब तक आरोपी गुमटी तोड़कर बाउंड्री बना चुके थे। घटना के बाद घटनास्थल पर 2 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जमीन को लेकर है विवाद जेम्स थॉमस ने बताया- आरोपी मणि का मकान मेरे मकान के बगल में बाएं साइड है, जबकि दाएं वाली जमीन बिल्सन की थी। मेरे और बिल्सन के घर का मुख्य गेट का रास्ता एक ही जगह से है। मेरे मुख्य गेट के बाहर कुछ जमीन भी पड़ी है। मेरे घर के लिए एक दूसरा गेट भी लगा है। मणि ने लगभग एक साल पहले बिल्सन से जमीन खरीदी थी। जेम्स थॉमस का आरोप है कि मेरे मुख्य गेट के बाहर वाली जमीन की भी फर्जी रजिस्ट्री करा ली। इसके खिलाफ लगभग 10 महीने पहले मैंने कोर्ट में केस कर दिया। जो विचाराधीन है। इसको लेकर विवाद चल रहा है। अब मणि ने मुख्य गेट पर ताला लगाकर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। मणि उस जमीन को अपनी जमीन बता रहा है। 71 लोगों पर केस दर्ज किया सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि जेम्स थॉमस की तहरीर पर रविवार को मणि सिरोठिया और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यूपी में कारोबारी का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर, उम्र- 23 साल, एक साल पहले लव-मैरिज की थी; ससुर ने दामाद को डराने के लिए भेजा था यूपी के पीलीभीत में 23 साल के बदमाश शिवम उर्फ सर्वजीत को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शनिवार रात 10 बजे पुलिस ने सर्वजीत को घेर लिया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन, शिवम ने ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पढे़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अफसर के बेटे ने बुलडोजर से तोड़ी पड़ोसी की दुकान, झांसी में 70 नकाबपोश युवकों को लेकर आया, सीसीटीवी के तार काटे
    Next Article
    मुरादाबाद पहुंचे CM योगी:जनसभा को संबोधित करेंगे,365.50 करोड़ की परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment