Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफेयर से नाराज पिता ने बेटी को काट डाला:आगरा में सोते समय गला दबाया, सिर-गले पर हमला किया; खुद पुलिस बुलाई

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में अफेयर से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी का सोते समय गला दबा दिया। इसके बाद चापड़ से बेटी के सिर और गले पर कई हमले किए। जिससे बेटी की की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता ने खुद पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस फोर्स के साथ एसीपी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बेटी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अफेयर चल रहा था। 2 दिन पहले वह घर से चली गई थी। इसके बाद से घर में तनाव बना हुआ था। घटना शुक्रवार शाम 6:30 बजे थाना एकता क्षेत्र में हुई। अब पढ़िए पूरा मामला गांव पचगाईं खेड़ा के रहने वाले चंद्रवीर की सीमेंट की दुकान है। घर पर चंद्रवीर की पत्नी और बेटी रहती है। बड़ा बेटा गुड़गांव (गुरुग्राम) में नौकरी करता है। जबकि, बेटी लक्ष्मी ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। उसका पिछले 4 साल से अपने घर के पास रहने वाले एक लड़के से अफेयर चल रहा था। 1 सितंबर को रात करीब 8 बजे लक्ष्मी कहीं घर से चली गई। चंद्रवीर ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए FIR दर्ज कराई। 2 सितंबर की सुबह लक्ष्मी घर वापस आ गई थी। तब चंद्रवीर खुद बेटी को लेकर थाने गया। वहां बेटी के बयान दर्ज कराए और मेडिकल कराया गया। लक्ष्मी ने पुलिस को दिए बयान में कहा- झगड़ा करके मैं घर से निकल गई थी। फिर खुद ही वापस आ गई। लड़की की बेड पर लाश पड़ी थी एसीपी यतेंद्र सिंह नागर ने बताया- गुरुवार शाम 6:30 को चंद्रवीर ने थाना आकर सूचना दी कि उसने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी है। उसने बताया कि बेटी बेड पर सो रही थी। पहले गला दबाकर मारा, फिर सिर के पीछे धारदार हथियार से कई वार किए। सूचना का तत्काल संज्ञान लिया गया और थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर आए। देखा गया तो उसकी बेटी मृत अवस्था में बेड पर पड़ी हुई थी। उसके सिर और गर्दन पर चोटें थीं। पिता की निशादेही पर आला-कत्ल को बरामद कर लिया गया है। खबर अपडेट की जा रही है.…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दरोगा ने माथे पर गोली मारकर जान दी:यमुना किनारे वर्दी में मिला शव; पास पड़ी थी सर्विस पिस्टल, पत्नी सिपाही
    Next Article
    अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता रांका से मिले:लखनऊ के बंद कमरे में डेढ़ घंटे बातचीत; बाहर निकलने पर बोलने से इनकार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment