Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Afghanistan-Pakistan War | पाकिस्तानी सेना ने मचाई काबुल में भीषण त्रासदी! हवाई हमले में नशा मुक्ति अस्पताल तबाह, 400 की मौत

    3 hours from now

    1

    0

    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। अफगानिस्तान के सरकारी उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह जानकारी दी कि काबुल स्थित एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है। यह हमला सोमवार रात को हुआ, जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। इस घटना ने एक बार फिर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुँचा दिया है।इसे भी पढ़ें: West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया पाकिस्तान ने जिस अस्पताल पर हमला किया है वहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था। उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। हमले में 400 लोग मारे गए हैं, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने इससे पहले इस बात से इनकार किया था कि उसने अस्पताल पर हमला किया है और कहा था कि सोमवार को काबुल में और पूर्वी अफगानिस्तान मेंहमलों में किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया। अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल के उस अस्पताल को हवाई हमले में निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता है।इसे भी पढ़ें: व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा  तब देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि इन हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इस आरोप को खारिज किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने स्थानीय मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमले में नशा मुक्ति अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौत के साये में Iran का नया नेतृत्व! सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei के गायब होना पर आयी बड़ी रिपोर्ट, दुनिया में हड़कंप
    Next Article
    ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास को बनाया निशाना, 5 ड्रोन और रॉकेट दागे, सुनाई दी जोरदार विस्फोट की आवाज

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment