Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई:जान से मारने की धमकी, पैसा के लेन देन का विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर उसे घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हरदासी खेड़ा चिनहट निवासी मोहम्मद इरशाद ने बताया रविवार को सुबह करीब 11 बजे वह घर जा रहा था। इसी दौरान देवा रोड पर पंकज, डी.के., शिवा कश्यप और उनके साथियों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोप है कि सभी उसे जबरदस्ती एक अज्ञात स्थान पर ले गए और शाम करीब 7 बजे तक बंधक बनाए रखा। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों, घूंसे और लातों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। किसी तरह छूटने के बाद वह उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचा। जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से वह काफी डरा हुआ है और आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। उसने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है दोनों पक्षों में पैसे का लेनदेन का विवाद था। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की तैयारी:डीएम ने दिए नुकसान के सर्वे के निर्देश, खेतों में भड़की आग
    Next Article
    सहारनपुर डबल मर्डर में 21 साल बाद दो आरोपी बरी:साक्ष्य के अभाव में अदालत का फैसला, सात को पहले ही आजीवन कारावास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment