Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निवीर भर्ती में जिगजैग,बीम और बैलेंसिंग टेस्ट में उतरे अभ्यर्थी:दौड़ के बाद मेडिकल परीक्षण का इंटरव्यू, भर्ती का आज तीसरा दिन

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए विभिन्न जनपद से कुल 1100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जहां करीब 900 अभ्यर्थियों उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान युवाओं ने जोश के साथ भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। देशभक्ति के नारे लगाए। रैली के आयोजन के दौरान अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं भी की गई है। रात में 12:00 बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। इसके बाद शारीरिक दक्षता की जांच हुई। इसके बाद दौड़ लगाई जा रही है। फर्जी अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए सैन्य और पुलिस की तरफ से अलग-अलग टीम बनाई गई है। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए गुरुवार की रात 12 बजे से ही स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगने लगी थीं। सैन्यकर्मियों ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराई तो उनका जोश बढ़ने लगा। सुबह पूरा भर्ती स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दस्तावेज सत्यापन के बाद स्टेडियम में प्रवेश मिलते ही युवा भारत माता के जयकारे लगाने लगे। गुरुवार को अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए विभिन्न जनपद से कुल 1100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से करीब 900 ने उपस्थिति दर्ज कराई। अभ्यर्थियों को 100-100 के ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप की अलग-अलग दौड़ कराई गई। कार्यवाहक स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली शुरू कराई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए रोका गया, असफल अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया। जिगजैग, बीम और बैलेंसिंग की परीक्षा अग्निवीर बनने के लिए जिगजैग, बीम और बैलेंसिंग आदि शारीरिक परीक्षण कराए गए। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड हाइट, चेस्ट आदि की जांच की गई। सभी चरणों में सफल रहने वाले युवाओं का अब मेडिकल परीक्षण होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अहूजा और प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द:किडनी ट्रांसप्लांट केस में प्रिया हॉस्पिटल सील, कई हॉस्पिटलों को नोटिस
    Next Article
    हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतारें, सुंदरकांड पाठ-हवन और भंडारों का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment