Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अगर कंटेंट क्रिएशन में है करियर बनाना:तो CSJMU का ये कोर्स देगा आपको पहचान, 12वीं के बाद ऐसे बदलें अपनी राह

    1 hour ago

    1

    0

    आज के दौर में सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ पोर्टल्स तक, कंटेंट ही 'किंग' है। अगर आप में रचनात्मकता है और आप मीडिया की दुनिया में अपना करियर संवारना चाहते हैं, तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। यहां का बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) कोर्स छात्रों को सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रहा है। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर, स्टूडियो में ही बनते हैं प्रोफेशनल विभाग के बीएजेएमसी कोर्स की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह से 'प्रैक्टिकल आधारित' होना है। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी बताते हैं कि यहां छात्र किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहते। उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, एंकरिंग, फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइनिंग और एनीमेशन जैसे विषयों का बारीकी से अभ्यास कराया जाता है। पढ़ाई के दौरान ही छात्र न्यूज़ राइटिंग, रेडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन और टीवी न्यूज़ मेकिंग का अनुभव लेते हैं, जिससे उन्हें डिग्री मिलते ही इंडस्ट्री के लिए तैयार माना जाता है। अत्याधुनिक सुविधाएं और एक्सपर्ट्स का साथ विद्यार्थियों को वास्तविक मीडिया इंडस्ट्री जैसा माहौल देने के लिए विभाग में अत्याधुनिक संसाधन मौजूद हैं। 'दादा साहेब फाल्के ऑडियो विजुअल स्टूडियो' से लेकर मल्टीमीडिया लैब्स और एडिटिंग सूट्स तक, सब कुछ कैंपस में ही उपलब्ध है। इसके अलावा, समय-समय पर देश के दिग्गज मीडिया प्रोफेशनल्स छात्रों को इंडस्ट्री की बारीकियां सिखाते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्लेसमेंट में भी अव्वल, प्रतिष्ठित संस्थानों में जगह विभाग की मेहनत का नतीजा प्लेसमेंट के आंकड़ों में दिखता है। यहां के छात्र देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप और नौकरी कर रहे हैं। कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के लिए टीवी एंकर, रेडियो जॉकी, स्क्रिप्ट राइटर, वीडियो प्रोड्यूसर और पीआर प्रोफेशनल जैसे ढेरों करियर रास्ते खुल जाते हैं। प्रवेश प्रक्रिया कम फीस, बेहतर भविष्य बीएजेएमसी कोर्स में कुल 50 सीटें हैं। इसमें प्रवेश के लिए 12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इस कोर्स की वार्षिक फीस 31,200 रुपये है, जो इसे शिक्षा के साथ-साथ एक किफायती विकल्प बनाती है। यदि आप भी रचनात्मक सोच रखते हैं और समाज से जुड़कर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो CSJMU का पत्रकारिता विभाग आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में प्राच्य विद्या की पढ़ाई होगी:CSJMU की चार शोध पीठें, भारतीय परंपरा को आधुनिक शिक्षा में मिला रही हैं नई धार
    Next Article
    कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर ठगी, FIR:युवक को 'राजा मिश्रा' बनाकर फर्जी जीएसटी फर्म से लेन-देन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment