Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशी पकड़े गए:300 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए, शहर के तीन इलाकों में पुलिस का एक्शन

    4 hours ago

    1

    0

    अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के तीन इलाकों से 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में 166 बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य संदिग्धों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। 2 जून की रात चलाए गए अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की थी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को क्राइम ब्रांच कैंपस में रखा गया है। पूरे शहर में तलाशी अभियान क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि चंदोला इलाके में लगातार चल रहे अभियानों के कारण बड़ी संख्या में अवैध निवासी एक जगह टिकने से बच रहे हैं। वे पहचान बदलकर शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों, कामगार आवासों और व्यावसायिक स्थानों में रह रहे हैं। इसलिए पूरे शहर में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध प्रवासियों को पकड़ने की कार्रवाई लंबी चलने वाली है। अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की 5 तस्वीरें… दलालों के जरिए अपनी कमाई बांग्लादेश भेजते थे पूछताछ में कुछ बांग्लादेशियों ने कबूल किया है कि वे यहां कमाए गए पैसे बांग्लादेश में रहने वाले परिवार को कैश में भेजते थे। इसके लिए वे दलालों का सहारा लेते थे। पहले पैसे कोलकाता भेजे जाते थे, वहां से बांग्लादेश पहुंचते थे। यह भी पता चला है कि कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी पैसे भेजे जा रहे थे। पुलिस इन दलालों की तलाश में जुटी है। साइबर क्राइम की टीमें भी मोबाइल से मिले एप्लीकेशंस की जांच कर रही हैं। एक स्पा से लड़कियां खिड़कियों से कूदकर भाग निकलीं क्राइम ब्रांच जेसीपी शरद सिंघल ने बताया कि जब टीमें ओधव इलाके के क्रिस्टल कॉम्प्लेक्स पहुंचीं तो कुछ स्पा सेंटरों में अफरा-तफरी मच गई थी। जांच में पता चला कि कुछ स्पा सेंटरों में बांग्लादेशी लड़कियां काम कर रही थीं। पुलिस के पहुंचने से पहले स्पा मैनेजर फरार हो गया और स्पा सेंटर को बाहर से ताला लगा गया। अंदर फंसी लड़कियों को दरवाजा तोड़कर निकालने की कोशिश की जा रही थी। तभी कुछ लड़कियां खिड़कियों से कूदकर फरार हो गईं। उन्हें भगाने के लिए नीचे खड़े कुछ स्थानीय लोगों ने सीढ़ियां लगा दी थीं। इनमें से कुछ लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। उनकी मदद करने वालों की भी तलाश की जा रही है। पिछले साल भी हुई थी अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई गौरतलब है कि पिछले साल गुजरात पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम ने अवैध प्रवासियों और अवैध बस्तियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। विशेष रूप से चंडोला झील क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई थी। इस दौरान अहमदाबाद से 890 और सूरत से 134 बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 600 से ज्यादा के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई थी। पूरी खबर पढ़ें... ------------------ अवैध बांग्लादेशियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 16 बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया:अहमदाबाद से हिरासत में लिए गए थे 52 नागरिक, महिलाओं से करवाई जा रही थी वेश्यावृत्ति कुछ समय पहले अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा चलाए गए एक अभियान में 50 बांग्लादेशी नागरिकों और दो नाबालिगों सहित कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया था। ये सभी लोग भारतीय पहचान पत्रों के साथ यहां रह रहे थे। इतना ही नहीं, महिलाओं वेश्यावृत्ति में लिप्त थीं। पूरी खबर पढ़े…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता की TMC टूटी, 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया:ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना, दावा- स्पीकर ने उन्हें नेता विपक्ष माना
    Next Article
    भारत समेत दुनियाभर में 3 महीने तक सूखे की आशंका:केंद्र का निर्देश- राज्य तुरंत एक्शन प्लान लागू करें; 2 सिस्टम बने तो ही बारिश की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment