Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AICC की राष्ट्रीय प्रवक्ता बोलीं:महिला आरक्षण पर सरकार गंभीर नहीं, सुर्खियां बटोरने के लिये बिल लाए, नियत साफ नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। तिलक हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण बिल को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को जनगणना और परिसीमन के नाम पर टालना महिलाओं के साथ छलावा है। कांग्रेस की मांग है कि इसे तत्काल प्रभाव से आगामी चुनावों में लागू किया जाए और इसमें ओबीसी वर्ग को भी उचित हिस्सेदारी दी जाए। साधना भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने केवल सुर्खियां बटोरने के लिए यह बिल लायी है,। अगर सरकार की नीयत साफ होती तो महिलाओं को उनके अधिकार के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की पक्षधर रही है और बिना किसी शर्त के आरक्षण लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने आज तक महिलाओं को शीर्ष पदों पर पर्याप्त अवसर नहीं दिए, जिससे महिलाओं के प्रति उसका नजरिया साफ होता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इनमें महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता राजेश गौतम, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, फहद अब्बासी, संतोष शुक्ला, अजय तिवारी आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ HC इकाना स्टेडियम के आस पास प्रदूषण पर सख्त:अधिकारियों से मांगा जवाब, 12 मई को अगली सुनवाई
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा कदम, शराब की बिक्री बंद, 6 बजे के बाद बाइक से घूमने पर बैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment