Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AIMIM नेता शौकत अली के बयान पर साध्वी प्राची भड़कीं:बागपत में बोलीं- उनके आतंकवादी संगठनों से कनेक्शन की हो जांच

    2 hours ago

    1

    0

    एआईएमआईएम नेता शौकत अली के 'एनकाउंटर' वाले बयान पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शौकत अली के आतंकवादी संगठनों से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उनकी जांच की मांग की है। साध्वी प्राची ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि शौकत अली किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से शौकत अली के बयानों और गतिविधियों की गहन जांच कराने का आग्रह किया। प्राची आर्या ने आरोप लगाया कि यह बयान ओवैसी के इशारे पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की लगातार साजिशें हो रही हैं और ऐसे लोग देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। साध्वी प्राची ने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने बटला हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाए थे। साध्वी प्राची ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि शौकत अली की जांच आवश्यक है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी ओवैसी ने कुछ घंटों के लिए पुलिस हटाने की बात कही थी। अब शौकत अली 11 विधायक होने की बात कर रहे हैं और 'एनकाउंटर' करने वाले 'पॉइंटों' का जिक्र कर रहे हैं, जो देश के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। साध्वी प्राची ने ये बयान बागपत में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिए, जहां उन्होंने शौकत अली के खिलाफ जांच की मांग दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में पेट्रोल पंपों पर अफवाहों के चलते भीड़, VIDEO:देर रात पेट्रोल-डीजल लेते नजर आए लोग, डिब्बों और बोतलों में भी भरवाया
    Next Article
    आजमगढ़ में डॉक्यूमेंट छिपाकर बनवाया डबल पासपोर्ट:शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस, पूर्व में भी कई मामले आ चुके हैं सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment