Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। यह घटना हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढी़ में शुक्रवार देर रात हुई। टक्कर लगने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महिला का पति रमजान भी अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि मृतक उसकी पत्नी मदीना थी, जो शहर के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर की रहने थी। अपने घर से निकल गई थी महिला शुक्रवार देर शाम में अपने घर से निकल गई थी। रमजान के अनुसार, वह और उसका परिवार बेहद गरीब है। मदीना अत्यंत गरीब थी और भीख मांगकर गुजारा करती थी। दंपति के छह बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में फर्जी जज बनकर धमकाने वाला गिरफ्तार:अफसरों को कॉल कर काम करने का बनाता था दबाव, कई फेक आईडी बरामद
    Next Article
    NEET-UG परीक्षा के लिए आगरा में बने 21 केंद्र:देशभर में 552 शहरों में 5,000 केंद्रो पर होगा एग्जाम, करीब 26लाख अभ्यर्थी हो रहे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment