Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में फर्जी जज बनकर धमकाने वाला गिरफ्तार:अफसरों को कॉल कर काम करने का बनाता था दबाव, कई फेक आईडी बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को हाईकोर्ट का जस्टिस बताकर अधिकारियों पर काम कराने का दबाव बनाता था। कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से दो सिम वाला एंड्रॉयड मोबाइल, ब्लूटूथ ईयरफोन, नकदी और कई पहचान पत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान विनय कुमार चौधरी (32) निवासी रैपुरा जंगल, थाना कोतवाली के रूप में की है। वह कुछ समय से जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन कर खुद को 'जस्टिस' बताता था और उन पर काम कराने का दबाव डालता था। इस संबंध में 1 मई 2026 को थाना कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उसी रात करीब 10:25 बजे नेशनल हाईवे पर पटेल चौक के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें दो सक्रिय सिम थे। एक सिम नंबर 'जस्टिस' नाम से सेव पाया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने एक ब्लूटूथ ईयरफोन, 20 हजार रुपये नकद, 250 नेपाली रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन एटीएम कार्ड और एक कलाई घड़ी भी बरामद की। सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया- आरोपी सुनियोजित ढंग से अधिकारियों को भ्रमित कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता था। शिकायत मिलने के बाद सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर, निरीक्षक ऋतुन्जय यादव सहित कोतवाली और सर्विलांस सेल के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने:35 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया गया, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment