Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आगरा में शादी के बाद रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा जनपद के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। फिरोजाबाद निवासी नीरज अपने साले की शादी में शामिल होने डौकी आया था, लेकिन लौटते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। रिश्तेदारी में गया था युवक मृतक नीरज (पुत्र राकेश), फिरोजाबाद के गार्डन नगला सिंघी का निवासी था। वह अपने साले मुस्तफा की शादी में शामिल होने के लिए नगला बेहड़ आया था। समारोह के बाद वह डौकी के ही गांव नरी में अपनी एक रिश्तेदारी में चला गया था। रविवार रात करीब 8 बजे जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नरी पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर गिरे घायल युवक को संभालने की कोशिश की, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शादी वाले घर में शोक का माहौल नीरज की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। साले की शादी की खुशियां आंसुओं में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अब सर्विस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक शादी समारोह के बाद अपनी रिश्तेदारी से वापस घर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में अक्षय तृतीया पर यमुना महाआरती:आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, वैदिक मंत्रों से गुजा घाट
    Next Article
    पंजाब ने 254 रन बनाए, IPL 2026 का बेस्ट स्कोर:लखनऊ 102/1; पंत ने यानसन की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए, बडोनी आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment