Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब ने 254 रन बनाए, IPL 2026 का बेस्ट स्कोर:लखनऊ 102/1; पंत ने यानसन की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए, बडोनी आउट

    20 hours ago

    2

    0

    IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 255 रन का टारगेट दे दिया। न्यू चंडीगढ़ में LSG ने बॉलिंग चुनी। पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह इस सीजन का बेस्ट स्कोर है। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाए थे। लखनऊ ने 10 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। टीम से मिचेल मार्श और ऋषभ पंत पिच पर हैं। आयुष बडोनी 35 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें विजयकुमार वैशाख ने कैच कराया। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 93 और कूपर कोनोली ने 87 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए। पंजाब किंग्स के लिए IPL में तीसरी ही बार 150 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हुई। लखनऊ से प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड रविवार के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। पढ़ें मैच की खबर... दोनों टीमों की प्लेइंग पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट- विजयकुमार वैशाख लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ और मोहनिस खान। इम्पैक्ट- हिम्मत सिंह
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आगरा में शादी के बाद रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    KKR से हार के बाद रियान पराग का फूटा गुस्सा, कहा - यह हमारा ही मैच था, हम ऐसे कैच नहीं छोड़ सकते

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment