Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:परिजन बोले- बहन की शादी के लिए दोस्त के साथ गिलास लेने निकला था

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी में गिलास लेने दोस्त के साथ निकला था। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अवनीश के रूप में हुई है। यह घटना रविवार रात सिंधौली थाना क्षेत्र में हुई। अवनीश की बहन की शादी का खाना चल रहा था, तभी पानी पीने के गिलास कम पड़ गए। मेहमानों को दिक्कत न हो, इसलिए अवनीश अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से गिलास खरीदने निकला था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वे हाइवे पर पहुंचे, तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, उसके दोस्त सोनू को कोई चोट नहीं आई। सोनू ने तुरंत परिवार को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई सतीश ने आरोप लगाया कि उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद वे अवनीश को निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अवनीश के पिता राजवीर यातायात पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। अवनीश की शादी तीन साल पहले हुई थी और वह मेहनत-मजदूरी करके अपनी पत्नी और परिवार का भरण-पोषण करता था। अवनीश की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ताओं ने माहपुर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय का विरोध किया:कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा और आजीवन जेल की मांग:बरेली में हिंदू संगठनों का बड़ा प्रदर्शन, कसाईखाने बंद करने और गो-तस्करी पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment