Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत:तीन माह की घायल बच्ची शव के पास रोती मिली, शादी समारोह से घर लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मंगलवार की सुबह बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर सेढामऊ अंडरपास के पास हुई। हादसे के बाद दंपती की तीन माह की बच्ची उनके शवों के पास रोती हुई मिली। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन माह की बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बच्ची को गोद में लेकर संभाला। मृतकों की पहचान शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के नथी नगला गांव निवासी 22 वर्षीय सियाराम और उनकी 20 वर्षीय पत्नी नीलम के रूप में हुई है। सियाराम अपने ननिहाल पचदेवरा थाना क्षेत्र के गहवरा गांव में रहते थे। उनके भाई सीताराम ने बताया कि सियाराम अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोमवार सुबह नथी नगला गांव में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह वे बाइक से वापस लौट रहे थे। सियाराम लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। बताया गया है कि सियाराम बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे और बच्ची नीलम की गोद में थी। टक्कर के बाद दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सीताराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन पर रिपोर्ट दर्ज कर की है। मामले की जांच कर रहे हैं। सियाराम के भाई सीताराम ने बताया कि सियाराम की शादी 3 मई 2023 को हुई थी। अगले माह उनकी पहली शादी की वर्षगांठ थी, जिसे वे धूमधाम से मनाने की योजना बना रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी उन्हें विशेष उपहार देने की तैयारी में थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेंसकार्ट आउटलेट पर एम्प्लोयियों को तिलक-कलावा पहनाने पहुंचे हिंदूवादी:पुलिस ने रोका; बाहर किया प्रदर्शन, पोस्टरों पर मारे जूते
    Next Article
    महराजगंज में ऑनलाइन जूते पर विवाद:बड़े भाई ने छोटे भाई की कैंची से की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment