Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल:एटा में नगलां काजी के पास हुआ हादसा, सकीट क्षेत्र के नगला पूनी से लौट रहे थे

    8 hours ago

    1

    0

    एटा के सकीट-नवोदय मार्ग पर नगलां काजी के समीप करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लगभग 26 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगलां रंधोर निवासी अजय कुमार (पुत्र राम गोपाल) के रूप में हुई है। वह अपने साले पवन कुमार (पुत्र प्रमोद, निवासी उज्जैपुर, थाना बागवाला) के साथ सकीट क्षेत्र के नगला पूनी से लौट रहे थे। सकीट-नवोदय मार्ग पर नगलां काजी के समीप पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और पुलिस की कार्यवाही में सहयोग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ शहर में अचानक बारिश, गर्मी से राहत:तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, ग्रामीण इलाकों में धूप खिली रही
    Next Article
    सपा में 35 से ज्यादा लोग शामिल:फर्रुखाबाद में पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment