Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 2 घायल:आगरा में खंडेर के पास हुई घटना, रिश्तेदारों के साथ महाराजपुर जा रहे थे

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा जनपद के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव पुरनपुरा निवासी 28 वर्षीय अनिल पुत्र राधेश्याम की फतेहाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा खंडेर के पास उस समय हुआ, जब अनिल अपनी बाइक से दो रिश्तेदारों के साथ महाराजपुर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए आगरा भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र जेल से पुलिस सुरक्षा में दे रहा इंटर परीक्षा:सोनभद्र में गढ़वा पुलिस 5 दिनों तक लाएगी परीक्षा केंद्र
    Next Article
    वर्ल्डकप- 194 चेज कर रही नीदरलैंड का छठा विकेट गिरा:बुमराह ने एडवर्ड्स को बोल्ड किया, वरुण ने लगातार दो बॉल पर विकेट झटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment