Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र जेल से पुलिस सुरक्षा में दे रहा इंटर परीक्षा:सोनभद्र में गढ़वा पुलिस 5 दिनों तक लाएगी परीक्षा केंद्र

    6 hours ago

    1

    0

    रेणुकूट क्षेत्र में एक इंटरमीडिएट छात्र को पुलिस सुरक्षा में जेल से परीक्षा केंद्र लाया जा रहा है। पिपरी निवासी यह छात्र गढ़वा जेल में बंद है और अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। यह विशेष व्यवस्था पांच दिनों तक जारी रहेगी। बुधवार को म्योरपुर स्थित कैमूर आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान यह विशेष स्थिति देखने को मिली। छात्र को मंडलीय कारागार गढ़वा से पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दिलाने लाया गया। जानकारी के अनुसार, छात्र मूल रूप से पिपरी क्षेत्र का निवासी है और यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। किसी मामले में गिरफ्तारी के बाद वह झारखंड के गढ़वा जिले की जेल में बंद है। वर्तमान में उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। छात्र राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी का छात्र है और उसका परीक्षा केंद्र म्योरपुर निर्धारित किया गया है। परिजनों द्वारा न्यायालय में परीक्षा दिलाने की प्रार्थना किए जाने के बाद न्यायालय की अनुमति से उसे रोजाना जेल से परीक्षा दिलाने लाया जा रहा है। बुधवार को दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान पुलिस टीम छात्र को कॉलेज परिसर लेकर पहुंची। परीक्षा के दौरान उसे बरामदे में बैठाकर पुलिस निगरानी में परीक्षा दिलाई गई। पुलिस टीम में एएसआई शशि कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा में संपन्न कराई गई। सूत्रों के अनुसार, यह विशेष व्यवस्था छात्र के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि वह परीक्षा से वंचित न रह जाए। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस टीम उसे पुनः जेल वापस ले जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक की मौत:दो घायल; चालक हिरासत में; घायलों का इलाज जारी
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 2 घायल:आगरा में खंडेर के पास हुई घटना, रिश्तेदारों के साथ महाराजपुर जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment