Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय बिन्द जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष मनोनीत:काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की घोषणा

    9 hours ago

    1

    0

    भदोही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अजय बिन्द को भदोही जिले की औराई सुरक्षित विधानसभा के अंतर्गत जगन्नाथपुर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति और काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुमोदन के बाद की गई है। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अजय बिन्द का स्वागत किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अजय बिन्द युवा, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में जगन्नाथपुर मंडल में संगठन और अधिक सशक्त होगा। अपनी नियुक्ति पर अजय बिन्द ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महामंत्री मनीष पांडे, राजेश पटेल, अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे, जिला मंत्री वेद मौर्य, योगेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर की तांसी बनीं मिस कर्नाटका जूनियर किड्स:कर्नाटका में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
    Next Article
    कन्नौज डीएम ने तालाब निर्माण का दिया निर्देश:31 मई तक काम पूरा करने को कहा, देरी पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment