Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में रास्ते के विवाद में फायरिंग:3 को गोली लगी, 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार; चकरोड निर्माण को लेकर विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन को गोली लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान कल्लू का पुरवा गांव निवासी रामचंद्र, प्रमोद और मनोज के रूप में हुई है। तीनों को गोली लगी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति मारपीट में घायल हुआ है। लालगंज सीएचसी के डॉक्टर सत्यजीत के मुताबिक, गोली लगने से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। चकरोड निर्माण को लेकर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, चकरोड निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान छुट्टी पर घर आए दो पुलिसकर्मी अंकित यादव और अतुल यादव भी विवाद में शामिल हो गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अंकित यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। लालगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अंकित यादव और अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके हथियार भी जब्त कर लिए हैं। अलग-अलग जिलों में तैनात हैं आरोपी जानकारी के मुताबिक, अंकित यादव की तैनाती सुल्तानपुर रिजर्व पुलिस लाइन में है, जबकि अतुल यादव कानपुर में पीआरबी में तैनात है। दोनों छुट्टी लेकर अपने गृह जनपद रायबरेली आए हुए थे। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत के अधिकारी बस से 'समाधान दिवस' पहुंचे:सरकारी गाड़ियां छोड़ ईंधन बचाने का दिया संदेश
    Next Article
    पीलीभीत में बहन का विवाद सुलझाने गए भाई की हत्या:ससुरालियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment