Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय बोले, 9 वर्ष के नवनिर्माण नहीं, विध्वंस कहिए:आलू किसान रो रहा, किसान जान दे रहा, भाजपा ने UP को दुखी प्रदेश

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार के नौ साल नवनिर्माण के नहीं, विध्वंस के हैं। इस सरकार ने यूपी को दुखी प्रदेश बना दिया है। आलू किसान रो रहे हैं। भूमि विकास बैंक के कर्ज में फंसकर किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। राजधानी लखनऊ में करोड़ों की लागत से तैयार ग्रीन कॉरिडोर लोकार्पण के अगले दिन ही धंस गया। कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि फतेहपुर में एक परिवार सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या को मजबूर हो गया। शिक्षा की हालत यह है कि हमारी बेटियों से मिड-डे मील बनवाया जा रहा है। अजय राय गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने यूपी की योगी सरकार के नौ साल के कार्यकाल पर बड़ा हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि एक दिन पहले नौ साल पूरे करने वाली योगी सरकार बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी। नौ साल के कार्यकाल को प्रदेश का नवनिर्माण बता रही थी, मगर सच्चाई यह है कि इस सरकार में सभी दुखी हैं। अजय राय ने कहा कि मैं आपके समक्ष 9 बातें रखता हूं, जो इनके 9 विध्वंस की पोल खोलेंगी। तो ये है भाजपा सरकार के नौ विध्वंस सूदखोरों से भी अधिक ब्याज जोड़ रहा भूमि विकास बैंक कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे आगरा के कुछ और लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई। भगवान दास ने वर्ष 1997 में 18 हजार रुपए का लोन लिया था। वर्ष 2016 में 4 लाख 18 हजार रुपए चुका कर लोन समाप्त कर दिया था। उन्हीं कागजों पर फिर से बैंक के दलालों ने फर्जी लोन दिखाकर वसूली शुरू कर दी। इसी जिले के अतर सिंह ने वर्ष 2003 में 2.88 लाख रुपए का लोन लिया। उसने 4.98 लाख रुपए जमा किए, लेकिन बैंक ने वर्ष 2025 में 20 लाख 14 हजार रुपए की देनदारी निकाल दी। भूरी सिंह ने वर्ष 2012 में 78 हजार रुपए का लोन लिया, जिसमें उसे 60 हजार रुपए ही मिले और 18 हजार रुपए दलाली में खा लिए गए। भूरी सिंह ने 10 हजार रुपए जमा किए, लेकिन वर्ष 2025 में बैंक ने 5 लाख 12 हजार रुपए की देनदारी निकाल दी। शिवराम ने वर्ष 2014 में 4.95 लाख रुपए का लोन लिया। 3 लाख रुपए जमा करने के बाद भी वर्ष 2025 में बैंक ने 20 लाख रुपए की देनदारी निकाल दी। श्रीमाने ने वर्ष 2006 में 1.20 लाख रुपए का लोन लिया, लेकिन उसे 72 हजार रुपए ही मिले। बाकी पैसा बैंक अधिकारियों और दलालों ने हड़प लिया। 1 लाख 29 हजार रुपए जमा करने के बाद भी वर्ष 2025 में 4 लाख 50 हजार रुपए की देनदारी बताई जा रही है। आगरा के ही रनवीर सिंह ने वर्ष 2014 में 65 हजार रुपए का लोन लिया। उसे 45 हजार रुपए ही मिले और 20 हजार रुपए दलाली में खा लिए गए। उसने 1.50 लाख रुपए जमा कर दिए थे, लेकिन वर्ष 2025 में 5.20 लाख रुपए की देनदारी निकाल दी गई। इसी तरह रामेश्वर ने वर्ष 2011 में 1 लाख रुपए का लोन लिया। उसे 70 हजार रुपए मिले। उसने 1 लाख रुपए जमा कर दिए, लेकिन वर्ष 2025 में बैंक ने 4 लाख रुपए की देनदारी निकालकर कुर्की की धमकी दी है। --------------- ये खबर भी पढ़ें- यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे:राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा; सीट बंटवारे पर विवाद नहीं यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे। OBC आयोग अगली कैबिनेट बैठक तक बन जाएगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।’ यह कहना है, पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर का। दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि 2027 में भी विधानसभा चुनाव NDA ही जीतेगा। चुनाव में नाराजगी कोई फैक्टर नहीं है। अविमुक्तेश्वरानंद को योगीजी शंकराचार्य ही नहीं मानते। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अजय राय बोले- 9 साल के नवनिर्माण नहीं, विध्वंस कहिए, किसान जान दे रहा, भाजपा ने UP को दुखी प्रदेश बनाया
    Next Article
    कनेक्शन कटा तो चोरी से जला रहे थे बिजली:विभाग ने 146 जगह चोरी पकड़ी, प्रदेश में 2.6 लाख ने नहीं कराया रिचार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment