Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनेक्शन कटा तो चोरी से जला रहे थे बिजली:विभाग ने 146 जगह चोरी पकड़ी, प्रदेश में 2.6 लाख ने नहीं कराया रिचार्ज

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को लेकर बिजली विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। निगेटिव बैलेंस के कारण जहां 5.79 लाख कनेक्शन स्वतः कट चुके हैं, वहीं इनमें से करीब 2.6 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक रिचार्ज नहीं कराया है। बिजली विभाग ने गुरुवार को ऐसे 146 उपभोक्ताओं के यहां दबिश देकर जांच की तो वहां चोरी से बिजली जलायी जा रही थी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के पीआरओ केके सिंह ने बताया कि 19 मार्च शाम 5 बजे तक मध्यांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल और केस्को-कानपुर वितरण निगमों के तहत 2990 परिसरों की जांच की गई। इस दौरान 146 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138-बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिना रिचार्ज बिजली इस्तेमाल करना अपराध बिजली विभाग ने साफ किया है कि कनेक्शन कटने के बाद बिना रिचार्ज बिजली का उपयोग करना गंभीर अपराध है। यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस निगेटिव होने से सप्लाई बंद हो गई है, तो वह कुल बकाया का कम से कम 50% रिचार्ज कर 3 दिन के लिए अस्थायी बहाली करा सकता है। शर्त यह है कि इस अवधि में पूरा बकाया चुकाकर बैलेंस पॉजिटिव करना होगा। एसएमएस से मिलती है अलर्ट की जानकारी विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है। उपभोक्ताओं को बैलेंस 30%, 10% और शून्य होने पर एसएमएस के जरिए लगातार अलर्ट मिलता रहता है, ताकि समय रहते रिचार्ज किया जा सके। ऐप और डिजिटल वॉलेट से आसान रिचार्ज रिचार्ज के लिए UPPCL स्मार्ट ऐप, आधिकारिक वेबसाइट के साथ भीम, फोनपे और गूगल पे जैसे डिजिटल वॉलेट्स तथा विभागीय काउंटरों की सुविधा उपलब्ध है। आमतौर पर रिचार्ज के कुछ ही मिनटों में बिजली बहाल हो जाती है, हालांकि तकनीकी कारणों से अधिकतम 2 घंटे का समय लग सकता है। इसके बाद भी आपूर्ति बहाल न हो तो उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। 2% की छूट भी मिल रही निदेशक (वाणिज्य) प्रशांत वर्मा के मुताबिक प्रीपेड व्यवस्था में उपभोक्ताओं को शुद्ध खपत के आधार पर बिलिंग के साथ 2% की विशेष छूट भी दी जा रही है। उपभोक्ता ऐप के जरिए अपनी दैनिक और प्रति घंटा खपत की निगरानी कर सकते हैं। साथ ही पुराने पोस्टपेड कनेक्शन की सिक्योरिटी राशि का समायोजन भी स्वतः बकाया में हो जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय बोले, 9 वर्ष के नवनिर्माण नहीं, विध्वंस कहिए:आलू किसान रो रहा, किसान जान दे रहा, भाजपा ने UP को दुखी प्रदेश
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय 10 हजार बढ़ा; अश्लील डांस पर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा; लड़की ने 13 फीट का अजगर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment