Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय बोले- पत्नी का सम्मान जरूरी:कहा- मैं नहीं रहता तो यही वाराणसी देखती हैं, इनके बिना राजनीति नहीं कर पाता

    4 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने PM मोदी को पति-पत्नी के रिश्तों पर घेरा।। उन्होंने कहा- पत्नी को सम्मान नहीं देकर PM मोदी ने सबसे बड़ा पाप किया है। जबकि वो शादीशुदा हैं लेकिन जसोदा बेन को सुहागिन का सम्मान नहीं दे पा रहे हैं। जिस दिन आप इन्हें सम्मान दे देंगे। हम मान लेंगे आप के मन में महिलाओं के प्रति भाव है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के पास न होने के बाद बुधवार को पत्नी रीना राय के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी को ही किनारे कर दिया। आज तक एक भी फोटो उनकी अपनी पत्नी के साथ नहीं है। उन्होंने कहा- काशी से 10 साल से अधिक सांसद हैं। लेकिन आज तक वो अपनी पत्नी जसोदा बेन के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में नहीं आए। प्रधानमंत्री अपने काशी दौरे पर लेकर जसोदा बेन को लेकर आएं अजय राय ने कहा- हमारी काशी की तरफ से मांग है कि PM मोदी अपने आगामी दौरे पर पत्नी जसोदा बेन को साथ लेकर आएं ताकि हमें विश्वास हो सके की वो महिलाओं के प्रति सम्मान करते हैं। आप अपनी पत्नी को लेकर काशी आएं। नारी वंदन छलावा, नारी का तिरस्कार कर रहे अजय राय ने कहा- नारी वंदन सिर्फ एक छलावा है क्योंकि जिस तरह से आज मैं अपनी पत्नी रीना राय के साथ यहां मौजूद हूं। आप को भी तो कहीं दिखना चाहिए था अपनी पत्नी के साथ। आप प्रधानमंत्री हैं, कई यात्राएं करते हैं। किसी भी यात्रा में आप की पत्नी नहीं साथ होते हैं। ये अपनी धर्मपत्नी का सम्मान नहीं कर पाए सिर्फ उन्हें तिरस्कार मिला तो ये आम महिलाओं का सम्मान कैसे करेंगे। आप उन्हें शादी करके लाए पर उन्हें छोड़ दिया आप ने। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जसोदा बेन हीराबा का अंतिम दर्शन करना चाहती थीं तो जसोदा बेन को मोदी जी ने हाउस अरेस्ट करवा दिया था। यह नारी वंदन है या नारी का अपमान है। यह व्यक्तिगत नहीं, परिवार और पत्नी का सम्मान है जसोदा बेन के मामले को उठाने पर जब अजय राय से पूछा गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद आप लोग पर्सनल हो रहे हैं तो उन्होंने कहा - यह पर्सनल कैसे। मैं अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करूंगा, ये मेरी पत्नी है। हम जब समाज में काम कर रहे हैं तो पत्नी का भी वही सम्मान है। मैं नहीं रहता तो बनारस को यही देखती हैं। इनके भरोसे पूरी राजनीति है। ये साथ नहीं देंगी तो हम राजनीति नहीं कर पाएंगे। जब पत्नी ही किनारे तो देश का सम्मान कैसे अजय राय से जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि मेरे लिए देश सर्वोपरि है। इस पर उन्होंने कहा- जब हम अपनी पत्नी को किनारे कर देंगे तो देश का सम्मान कैसे करेंगे। लोग कहते हैं जो अपने परिवार का नहीं है वो देश का कैसे होगा। ऐसे में जब तक प्रधानमंत्री जसोदा बेन को अपने साथ लेकर नहीं आएंगे हम नहीं मानेंगे। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें मुस्कान बोली- मैं साहिल के साथ शिमला-मसूरी घूम रही थी:सौरभ की हत्या में फंसाया गया; मेरठ कोर्ट में जज ने पूछे 32-32 सवाल मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान-साहिल ने 21 अप्रैल (मंगलवार) को जिला कोर्ट में अपना पक्ष रखा। जज अनुपम कुमार ने दोनों से 32-32 सवाल पूछे। दोनों ने कहा- सौरभ राजपूत की हत्या में झूठा फंसाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्‍ली: IRS अफसर के घर में घुसकर बेटी का मोबाइल चार्जर केबल से घोंटा गला, मौत
    Next Article
    यूपी में कितने विधायकों को पसंद किया, कितनों को नकारा:मंत्रियों का क्या हुआ; भास्कर सर्वे में 6 लाख से ज्यादा ने दी राय, रिजल्ट कल से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment