Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय मेदांता से हुए डिस्चार्ज:डॉक्टरों ने दी कुछ दिन आराम करने की सलाह, 1 मई को हुए थे भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मंगलवार को मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी। मंगलवार सुबह डॉक्टरों के राउंड के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने की अनुमति दी गई थी। डॉक्टरों ने अगले कुछ दिनों के लिए उन्हें आराम करने की सलाह दी हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले 1 मई की शाम अचानक बेचैनी और घबराहट के बाद बेहोश होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। शुरुआती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर ICU में निगरानी में रखा था। अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वाराणसी से लेकर दिल्ली तक इसकी चर्चा रही। मेदांता में भर्ती होने के अगले ही दिन पीएम मोदी और राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जल्द स्वास्थ्य सुधार की कामना की थी। एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में हुआ इलाज डॉक्टरों की टीम ने लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी और आवश्यक जांचें कराईं। उनकी कंडीशन को देखते हुए उन्हें ICU में रखा गया था। मेदांता के ICU इंचार्ज और सीनियर डॉक्टर डॉ.दिलीप दुबे की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। चार दिनों तक चले उपचार और निगरानी के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। और जरूरी चिकित्सकीय मानकों पर सुधार मिलने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और नियमित फॉलोअप कराने की सलाह दी गई है। 1 मई को हुए थे मेंदाता में भर्ती यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की एक मई को दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वे बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए जांच की गई थी। डॉक्टर्स की टीम देखभाल में लगी हुई है थी। जिस वक्त अजय राय की तबीयत बिगड़ी, वे पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में थे। ……. ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में अजय राय की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती:सीने में तेज दर्द उठा था, पीएम मोदी ने उनके ठीक होने की कामना की यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं:हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा
    Next Article
    सीतापुर में 12 बीघा पर चल रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नियमों के विपरीत हो रहे निर्माण को ढहाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment