Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AJP कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की:खागा कांड पीड़िता से मिलने जा रहे थे, महिला सिपाही बोली- ड्यूटी करने आए हैं धक्का खाने नहीं

    9 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से रेप मामले में पीड़िता से मिलने जा रहे अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। गांव के पास कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। खागा कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल के लोगों को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है, ताकि पीड़िता और उसके परिवार पर किसी प्रकार का दबाव न बने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। देखें पुलिस से नोकझोंक की दो तस्वीरें… कोतवाल ने यह भी बताया कि जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, जिसे कानून व्यवस्था के लिए गंभीर विषय माना गया है। राजनीतिक दलों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। हालांकि, प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता पीड़िता की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच है। जिले में स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मौसम बदला, तापमान में गिरावट:दिनभर धूप-उमस के बाद रात में हुई तेज बारिश से मिली राहत
    Next Article
    लखनऊ में LDA ने 25 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:5 निर्माण सील किए, बीकेटी, इंदिरानगर और चिनहट में चला बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment