Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AK-47 से लैस पुलिस से आरोपी को छुड़ा ले गए:सीधी में ओडिशा की टीम पर हमला-फायरिंग; 3 गाड़ियों में आए थे बदमाश

    22 hours ago

    1

    0

    सीधी जिले में अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। 3 गाड़ियों में पहुंचे बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर तीन बार गोलियां चलाईं। बेसबॉल बैट से तोड़फोड़ की, फिर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के आरोपी को छुड़ा ले गए। वारदात रीवा-सीधी सीमा पर छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 11.30 बजे की है। ओडिशा पुलिस की गाड़ी के कांच टूट गए। एक टायर में गोली भी लगी है। हालांकि, किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है। बदमाश मैहर की तरफ भागे थे। टीम में 8 पुलिसकर्मी थे, जिनके पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार थे। देखिए, 5 तस्वीरें… पुलिसकर्मियों की आंखों में डाला मिर्च स्प्रे ओडिशा पुलिस टीम के कॉन्स्टेबल ईश्वर सिंह ने कहा- बदमाशों ने हमारी आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दिया। इसके बाद कई गोलियां चलाईं। हम कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे भाग गए। आपाधापी में हम उनकी गाड़ियों के नंबर नहीं देख पाए। ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी आदित्य मिश्रा मऊगंज जिले के खटखरी का रहने वाला है। उसे करीब 3 साल पहले ओडिशा के कटक में गांजे की खेप के साथ पकड़ा गया था। मामला कोर्ट में है, आदित्य फिलहाल कटक जेल में है। आदित्य के खिलाफ रीवा जिले के मनगवां थाने में करीब 3 साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी का एक केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में पेशी के लिए ओडिशा पुलिस उसे रीवा ला रही थी। मध्य प्रदेश पुलिस को नहीं दी थी जानकारी सीधी एसपी संतोष कोरी ने कहा- ओडिशा पुलिस की टीम NDPS एक्ट में गिरफ्तार आदित्य मिश्रा को रीवा कोर्ट में पेश करने जा रही थी। सीधी से गुजरते वक्त छुहिया घाटी में दो गाड़ियों ने आगे की तरफ से जबकि एक गाड़ी ने पीछे की तरफ से उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने कहा कि ओडिशा पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को कोई भी सूचना नहीं दी थी। ये खबर भी पढ़ें… एमपी में क्यों पिट रही पुलिस, 5 वजह मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों से पुलिस और जनता के रिश्तों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक महीने में ही प्रदेश में पुलिस पर हमले की 6 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक एएसआई की मौत हो चुकी है जबकि 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी इससे हैरान हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR पर कल I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे:ऑनलाइन जुड़ेंगे उद्धव, DMK-AAP ने बनाई दूरी; 3 साल में 8वीं बार जुटेंगे विपक्षी दल
    Next Article
    हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल पर FIR:सादे कपड़ों में केजरीवाल का वीडियो बना रहा था; आरोप- कार्यकर्ताओं ने घेरा, फिर मारपीट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment