Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल पर FIR:सादे कपड़ों में केजरीवाल का वीडियो बना रहा था; आरोप- कार्यकर्ताओं ने घेरा, फिर मारपीट की

    1 day ago

    1

    0

    दिल्ली के तिलक नगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने सादे कपड़ों में मौजूद दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल को घेरकर मारपीट की। अरविंद केजरीवाल सोमवार को यहां दौरे पर थे और पुलिसकर्मी मोबाइल से केजरीवाल की रिकॉर्डिंग कर रहा था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह, साहिब सिंह और AAP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, सौरभ भारद्वाज और विधायक जरनैल सिंह को मंगलवार को पुलिस ने पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया। ये सभी PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल, दो दिन पहले, 27 सितंबर को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा था। इसके अगले दिन सोमवार को प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को चेतावनी दी कि सरकारी काम रोकने वाले AAP नेताओं और समर्थकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई वीडियो में भीड़ पुलिसकर्मी को धक्का देते और उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रही है। पुलिसकर्मी को फ्लाईओवर के नीचे ले जाया गया और उसे वहां से जाने नहीं दिया गया। वर्दी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ से अपने साथी को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में FIR दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है। केजरीवाल बोले- हाथ से छूने पर सड़क टूट रही केजरीवाल सोमवार को तिलक नगर पहुंचे थे। उनके साथ AAP सांसद संजय सिंह, स्थानीय विधायक जरनैल सिंह और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर इलाके में बनी नई सड़क की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी, लेकिन हाथ से छूने पर ही टूट रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली AAP सरकार के दौरान ऐसे कामों पर 5 साल की गारंटी होती थी। AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी प्रवेश वर्मा 27 सितंबर को तिलक नगर से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आ गए और उनसे सवाल करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया। यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। वह वहां बनी सड़क की जांच करने पहुंचे थे। जरनैल सिंह ने सड़क को हाथ से उखाड़कर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा को दिखाया था। युवक का आरोप है कि उसे पुलिस के सामने पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस में शिकायत देकर कहा कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली में हुए हंगामे की 3 तस्वीरें… प्रवेश वर्मा से जुड़े बड़े विवाद 2020- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी रेप-हत्या कर सकते हैं: एक वीडियो सामने आया, जिसमें प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाया था कि वे दिल्ली के लोगों के घरों में घुस सकते हैं, महिलाओं से रेप और हत्या कर सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा था कि BJP की सरकार बनने पर शाहीन बाग को एक घंटे में खाली करा दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने उन्हें 96 घंटे प्रचार करने से प्रतिबंधित किया था। 2020- केजरीवाल को आतंकवादी कहा: एक चुनावी भाषण और बाद में मीडिया बातचीत में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा। केजरीवाल की तुलना नटवरलाल और आतंकवादियों से की। चुनाव आयोग ने उन्हें 24 घंटे चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित किया। यह शाहीन बाग मामले से अलग कार्रवाई थी। 2022- यमुना में केमिकल डालने पर अधिकारी से तीखी बहस: एक वीडियो में वे यमुना घाट पर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी से बहस करते दिखे। अधिकारी ने बताया कि झाग हटाने वाला डिफोमर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जवाब में वर्मा ने पूछा था कि अगर केमिकल सुरक्षित है तो उसे अधिकारी के सिर पर डाल दें। 2024- महिलाओं को ₹1,100 देने का मामला: प्रवेश वर्मा के घर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं दिखाई दीं थीं। कुछ महिलाओं ने कैमरे पर कहा कि उन्हें ₹1,100 और एक कार्ड दिया गया और BJP को वोट देने के लिए कहा गया। वर्मा ने पैसे देने की बात से इनकार नहीं किया। उनका कहना था कि उनके पिता का बनाया राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान गरीब महिलाओं मासिक सहायता दे रहा है और इसका उद्देश्य उनकी मदद करना है। 2025- जूते पहनाने/बांटने का वीडियो: वाल्मीकि मंदिर में सफाई कर्मचारियों को जूते देने का वीडियो सामने आया। शिकायतकर्ता ने इसे मतदाताओं को प्रलोभन देने का मामला बताया और वीडियो पुलिस को दिया। वर्मा का कहना था कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके पैरों में जूते पहनाए, जूते बांटे नहीं थे। ------------ ये खबर भी पढ़ें… खड़गे बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं:वोटर्स के नाम हटाने की साजिश रची; कांग्रेस की SIR पर बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है इसलिए तुरंत हटाया जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    AK-47 से लैस पुलिस से आरोपी को छुड़ा ले गए:सीधी में ओडिशा की टीम पर हमला-फायरिंग; 3 गाड़ियों में आए थे बदमाश
    Next Article
    राहुल बोले- पिछले कई चुनावों में फिक्सिंग हुई:मुख्य चुनाव आयुक्त समझौता कर चुके; कांग्रेस की आयोग-सरकार के खिलाफ रणनीति पर बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment