Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षय तृतीया के लिए आभूषण की एडवांस बुकिंग:सोने चांदी की बड़ी मांग, आगरा के बाजारों में रौनक

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में अक्षय तृतीया के लिए बाजारों में काफी चहल-पहल है। पर्व 19 अप्रैल को है। महिलाओं में इसके लिए विशेष उत्साह है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान और खरीदारी से अक्षय फल प्राप्त होता है। इसलिए महिलाएं घर की सफाई से लेकर परिधान व आभूषणों की खरीदारी तक तैयारियां कर रही हैं। किनारी बाजार, राजामंडी और संजय प्लेस जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लग रही है। कपड़ों के शोरूम और ज्वेलरी की दुकानों और शोरूम में विशेष रौनक है। तनिष्क ज्वैलर्स के ओनर अनुराग बंसल ने बताया- अक्षय तृतीया का दिन काफी शुभ माना जाता है। कल से शादी का सीजन शुरू हो रहा है। इसके चलते लोग बुकिंग करने के लिए आ रहे हैं। क्योंकि कल का दिन काफी शुभ है। कल का दिन ज्वैलरी खरीदने को लेकर काफी अच्छा माना जाता है। शादी की वाइन जो भाव बढ़े होने की वजह से रुकी हुई थी। इस बार काफी आकर्षक ज्वैलरी आई है। कंपनी ने अभी मैथिली और ह्यूज कलेक्शन दिए हैं। ऐसे और भी कलेक्शन है जो आज के फैशन के हिसाब से डिजाइन किया गया है। जो काफी आकर्षक ज्वेलरी हैं जो लोग पसंद करने के लिए आ रहे हैं। इनकी काफी मांग है, लोग बुकिंग करने के लिए यहां आ रहे हैं। इस अवसर पर कंपनी ने पर ग्राम का भी ऑफर दिया है। इसके अलावा पुराने गोल्ड के लिए एक्सचेंज के लिए पॉलिसी दर दी गई है, जिससे चेंज करने पर कोई कटौती नहीं की जाएगी। अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था। इसलिए इसे परशुराम जयंती भी कहते हैं। हिंदू धर्म में यह दिन “अबूझ मुहूर्त” माना जाता है। यानी इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए पंचांग या मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इसकी लिए अक्षय तृतीया पर लोग सभी अच्छे कार्य को करना पसंद करते है। इस दिन लोगों को मुहूर्त की जरूरत नहीं पड़ती है। और इसी दिन लोग शादी करना, वाहन और ज्वैलरी खरीदना भी पसंद करते है। अक्षय तृतीया पर आगरा में बैंड-बाजा और बारात की धूम रहेगी। अबूझ मुहूर्त होने के कारण शहर में एक ही दिन में 1000 से ज्यादा शादियां होंगी। यूपी वेडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि शहर के सभी प्राइम रिसॉर्ट, मैरिज होम और होटल बुक हैं। इनकी संख्या 350 से ज्यादा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शादियों के चलते ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी तेजी है। डीलरों के अनुसार अक्षय तृतीया पर करीब 200 कार और 500 दो पहिया वाहनों की डिलीवरी तय है। शोरूमों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ है। फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक की विशेष व्यवस्थाशादियों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट है। फतेहाबाद रोड पर जाम न लगे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:रामपुर में गुरुद्वारे जा रहे थे, रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा
    Next Article
    सफाई के लिए सड़क पर उतरे रैंपस के स्टूडेंट्स:गोरखपुर में नुक्कड़ नाटक किया, लोगों को गंदगी न फैलाने का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment