Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाई के लिए सड़क पर उतरे रैंपस के स्टूडेंट्स:गोरखपुर में नुक्कड़ नाटक किया, लोगों को गंदगी न फैलाने का दिया संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 'स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत शनिवार को रैंपस (RAMPUS) स्कूल के स्टूडेंट्स ने एक शानदार नुक्कड़ नाटक पेश किया। इस नाटक के जरिए उन्होंने सड़क पर चलते आम लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया और समाज को एक बड़ा संदेश दिया। नाटक के दौरान छात्रों ने बहुत ही सरल तरीके से दिखाया कि अगर लोग अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस को भी साफ और सुंदर रखेंगे, तो बीमारियां दूर रहेंगी। उन्होंने लोगों को समझाया कि कूड़ा हमेशा डस्टबिन में ही डालें और इधर-उधर गंदगी न फैलाएं, क्योंकि एक साफ समाज ही देश को आगे ले जा सकता है। नाटक देखने के लिए सैकड़ों लोग जुटे बच्चों की प्रस्तुति इतनी आकर्षक थी कि उसे देखने के लिए सैकड़ों लोग जुट गए। वहां मौजूद सभी लोगों ने छात्रों की इस कोशिश की खूब तारीफ की। नाटक देखने के बाद कई लोगों ने यह वादा भी किया कि वे अपने आस-पास सफाई बनाए रखने में पूरा सहयोग देंगे। इस अवसर पर छात्रों का कहना था कि इस तरह के प्रोग्राम का मकसद लोगों की सोच बदलना है ताकि हर कोई सफाई को अपनी जिम्मेदारी समझने लगे। यह नाटक स्कूल के टीचर के सहयोग से तैयार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय तृतीया के लिए आभूषण की एडवांस बुकिंग:सोने चांदी की बड़ी मांग, आगरा के बाजारों में रौनक
    Next Article
    देवरिया में 26 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन:देशभर के नामचीन शायर-कवि होंगे शामिल, जिलाधिकारी होंगी मुख्य अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment