Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी के चरण दर्शन:सत्तू का लगाया गया भोग, भक्तों का उमड़ा सैलाब; पीले फूलों से सजा मंदिर

    14 hours ago

    1

    0

    अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान बांके बिहारी भक्तों को चरण दर्शन दे रहे हैं। वर्ष में एक बार होने वाले इन चरण दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उत्साहित और लालायित नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर भगवान के चरणों में चंदन से बना लड्डू रखा गया है, जबकि भोग में सत्तू के लड्डू और शरबत अर्पित किया गया है। पर्व के अवसर पर भगवान बांके बिहारी जी की छवि अत्यंत मनमोहक नजर आ रही है। उन्होंने पीली जड़ाऊ पोशाक धारण की है और सिर पर मोर पंख से बना मुकुट सुशोभित है। भक्त इस दिव्य रूप के दर्शन पाने के लिए आतुर दिखाई दिए। साल में एक दिन मिलने वाले चरण दर्शन को लेकर भक्त भाव-विभोर होकर अपने आप को धन्य मान रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर को पीले फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो गया है। देखिए 3 तस्वीरें… अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी को पायल अर्पित अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान बांके बिहारी जी को पायल अर्पित करने की परंपरा भी देखने को मिलती है। भक्तों की मान्यता है कि इस दिन यदि कुंवारी कन्या भगवान को पायल अर्पित करती है तो उसे मनचाहा और सुयोग्य वर प्राप्त होता है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से आए भक्त बड़ी संख्या में भगवान को पायल अर्पित करते हैं। कई श्रद्धालु सोने से बनी पायल भी भेंट स्वरूप अर्पित करते हैं, जिससे मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिलता है। बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बराबर मिलता है फल मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करने से भक्तों को भगवान बद्रीनाथ धाम के दर्शन के समान फल प्राप्त होता है। मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी के अनुसार, द्वापर युग में जब भगवान श्रीकृष्ण के माता-पिता नंदबाबा और माता यशोदा बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे, तब भगवान ने उन्हें ब्रजभूमि में ही अक्षय तृतीया के दिन बद्रीनाथ के दर्शन कराए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में पेड़ से टकराई स्कूल वैन:6 बच्चे और ड्राइवर घायल, ग्रामीणों ने बाहर निकाला
    Next Article
    समाज सुधारक न्याय संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा:अखिलेश क्रांतिकारी ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment