Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में पेड़ से टकराई स्कूल वैन:6 बच्चे और ड्राइवर घायल, ग्रामीणों ने बाहर निकाला

    12 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार 6 बच्चे और चालक घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। यह घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र में हुई। देखिए 3 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला.. बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई वैन एक्षर इलाके में एक्सपीसियस एकेडमी है। सुबह करीब 8 बजे सेक्टर P-3 कॉलोनी के बच्चे वैन से स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वैन सीआरएच हॉस्पिटल के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक घबरा गया और वैन से नियंत्रण खो बैठा। अचानक ब्रेक लगाने से वैन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे सड़क पर बिखर गए। हादसे के समय वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे, जिनमें से 6 बच्चे घायल हो गए। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत सीआरएच हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया- बाइक सवार को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मां ने अकेले किया जुड़वा बेटियों का अंतिम संस्कार:साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ; कानपुर में पिता ने की थी हत्या कानपुर में 11 साल की जुड़वां बेटियों की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या करने वाला पिता सलाखों के पीछे है। एक साथ जन्मी रिद्धी-सिद्धी दुनिया से भी साथ अलविदा हुईं। मां ने हिंदू कब्रिस्तान में दोनों बेटियों को दफन किया। इस दौरान दो बार गश खाकर गिर पड़ी। बेटियों के शव से लिपटकर रोती रही, वहां उसे संभालने वाला भी कोई नहीं था। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह संभाला। वहीं, आरोपी के पिता को पुलिस ने जब फोन किया तो बोले-बेटे ने लवमैरिज की थी, उससे कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सरकारी क्रय केंद्रों पर बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेहूं बेच सकेंगे किसान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी के चरण दर्शन:सत्तू का लगाया गया भोग, भक्तों का उमड़ा सैलाब; पीले फूलों से सजा मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment