Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षय तृतीया पर शहर में होंगी 800 से ज्यादा शादियां:50 करोड़ से ज्यादा कारोबार की उम्मीद, गेस्ट हाउस से लेकर धर्मशालाओं तक बुकिंग फुल

    2 hours ago

    1

    0

    अक्षय तृतीया के अवसर पर मेरठ शहर में शादी-विवाह की धूम देखने को मिलेगी। शहर में एक ही दिन में 800 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है, जिससे हर तरफ उत्सव का माहौल बन गया है। मेरठ टेंट एवं डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल के अनुसार, शहर के 150 से अधिक गेस्ट हाउस पूरी तरह बुक हैं। साथ ही 800 से ज्यादा शादियां होंगी। इसके अलावा पार्कों, सामुदायिक केंद्रों, मंदिरों और धर्मशालाओं में भी बड़े स्तर पर विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजयानंद अग्रवाल का कहना है कि अक्षय तृतीया पर शहर में 50 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। सोना-चांदी की खरीदारी के साथ-साथ ऑटो सेक्टर में भी जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। दो पहिया वाहनों में बुलेट और अन्य बाइकों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि चार पहिया वाहनों में मीडियम साइज फैमिली कारों की मांग बढ़ी है। शहर में बढ़ती भीड़ और बारातों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही, मंडपों के बाहर चढ़त के दौरान जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी दौरे में गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर बड़ा मंथन:1500 रुपये प्रति गाय पर होंगे खर्च, गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
    Next Article
    कानपुर में रेव पार्टी में पुलिस का छापा:IIT के स्टूडेंट समेत दिल्ली-हरियाणा के 140 रईसजादे शामिल, राजस्थान से लाया गया ड्रग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment