Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रेव पार्टी में पुलिस का छापा:IIT के स्टूडेंट समेत दिल्ली-हरियाणा के 140 रईसजादे शामिल, राजस्थान से लाया गया ड्रग

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पुलिस ने NRI सिटी स्थित क्लब में चल रही हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में छापा मारा। पुलिस ने ड्रग डीलर और पार्टी ऑर्गनाइजर को अरेस्ट किया है। क्लब में चोरी छिपे रेव पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसके लिए एक हजार रुपए एंट्री फीस रखी गई थी। पार्टी में हाई प्रोफाइल ड्रग LSD के साथ चरस, गांजा और शराब मिल रही थी। सभी को पार्टी का इनविटेशन इंस्टाग्राम के जरिए दिया गया था। इस पूरी पार्टी में कानपुर IIT के स्टूडेंट्स के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और कानपुर के 140 रईसजादे शामिल थे। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को इस रेव पार्टी की जानकारी मिली। इसके बाद दो पुलिसकर्मी बकायदा एक-एक हजार रुपए एंट्री फीस देकर इस पार्टी में शामिल होने पहुंचे। हाई प्रोफाइल पार्टी खत्म होने से पहले SOG ने छापेमारी कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पार्टी शुक्रवार रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के स्टेला नाओमी होटल में चल रही थी। अब जानिए पूरा मामला… इंस्टाग्राम पर भेजा जा रहा था पार्टी इनविटेशन पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर स्टेला नाओमी होटल में 'Sonic Shift' नाम से पार्टी का इनविटेशन भेजा जा रहा था। इसकी एंट्री फीस एक हजार रुपए थे। पार्टी में हाई प्रोफाइल ड्रग के इस्तेमाल की जानकारी पर SOG टीम को एक्टिव किया गया। पुलिस टीम के दो में बरों ने बकायदा एंट्री फीस लेकर पार्टी के पास लिए। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस टीम के सदस्य पार्टी में पहुंचे। यहां हाई प्रोफाइल ड्रग्स LSD, चरस, गांजा और शराब की पार्टी चल रही थी। देर रात करीब 2:30 बजे सभी नशे में धुत थे। पार्टी में शामिल पुलिस के सदस्यों ने टीम को जानकारी दे दी। टीम ने पार्टी में छापेमारी कर पार्टी ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान से लाया था LSD पार्टी के ऑर्गेनाइजर की पहचान मो. फरदीन उर्फ गुमटी के नाम से हुई, जो जाजमऊ का रहने वाला है। वहीं, ड्रग डील मोहित जायसवाल है, जो संत नगर चौराहा का रहने वाला है। मोहित राजस्थान के पुष्कर से पार्टी में LSD बेचने के लिए लाया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया- मो. फरदीन लेदर का कारोबारी है, जबकि मोहित जायसवाल हार्डवेयर कारोबारी है। LSD नशे का खुमार सिर पर चढ़ाने के लिए पार्टी में बड़े-बड़े पोस्टर और प्रोजेक्टर लगे हुए थे। पार्टी में 0.15 ग्राम LSD, 23.47 ग्राम गांजा, 5.49 ग्राम चरस, 1.19 कोकीन, 0.60 ग्राम हसीस, 5 क्रशर, स्मोकिंग फिल्टर, 49 हजार कैश बरामद किया है। इस पार्टी में कानपुर IIT, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, कानपुर के 140 रईसजादे शामिल होने के लिए आए थे। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, IAS अफसर को iPhone दिया था मेरे बचपन का सपना था अफसर बनकर लोगों की सेवा करना, लेकिन आज उसी काम को ईमानदारी से करने की सजा मिल रही है। न्याय मांगने पर कार्रवाई की धमकी देकर डराया जा रहा। मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे। मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है। CM से अपील है कि अपने प्रदेश की महिला अफसर को न्याय दिलाएं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय तृतीया पर शहर में होंगी 800 से ज्यादा शादियां:50 करोड़ से ज्यादा कारोबार की उम्मीद, गेस्ट हाउस से लेकर धर्मशालाओं तक बुकिंग फुल
    Next Article
    मेरठ में निर्माणाधीन दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत:दो घायल, पुलिस ने जांच शुरू की, मकान मालिक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment