Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने नववर्ष स्वागत की तैयारी की:लखनऊ में पदयात्रा और नुक्कड़ सभाएं होंगी

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विधायक निवास स्थित दारुलसफा में आयोजित हुई। इसमें भारतीय नववर्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेश भारत की असली पहचान और गणना पद्धति को हर भारतीय तक पहुंचाने के लिए निर्णायक परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि 1 जनवरी की जगह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को वास्तविक भारतीय नववर्ष मानते हुए उसी आधार पर कैलेंडर और डायरी छपवाएं। बाजारों को सजाया जाएगा उन्होंने बताया कि बाजारों में भारतीय नववर्ष के स्वागत को लेकर पदयात्रा, व्यापारी संपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। 18 मार्च को नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाजारों को सजाया जाएगा, जबकि 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर हर बाजार में पदयात्रा निकालकर मिष्ठान वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। सिंधी समाज ने भी इस अवसर पर दुकानों में विशेष छूट देने की घोषणा की है। भारतीय गणना काल वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत सटीक भारतीय नववर्ष की डायरी और कैलेंडर का विमोचन राष्ट्रीय नवसंवत्सर समिति के मुख्य संरक्षक विजय कुमार दीक्षित ने किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से भारतीय संस्कृति, इतिहास और पारंपरिक गणना पद्धति की जानकारी भी प्राप्त करें।उन्होंने कहा कि भारतीय गणना काल वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत सटीक है और इसी के आधार पर सूर्य-चंद्र ग्रहण सहित कई खगोलीय तथ्यों की जानकारी प्राचीन काल में दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ दरगाह दादा मियां में हुआ रोजा इफ्तार:सियासी सामाजिक लोगों का लगा जमावड़ , सज्जादानशीन बोले- लोगों को जोड़ना दरगाह का मुख्य उद्देश्य
    Next Article
    बांदा में दीवाना का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने:एसपी ने किया लाइन हाजिर, सीओ अतर्रा को जांच सौंपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment